सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की मुलाकात, जनकल्याण योजनाओं व स्वास्थ्य सुधारों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है.
Akhilesh Yadav नहीं दोहराएंगे Tejashwi वाली गलती, Bihar Election Result से लिया सबक!
बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता तो मंथन कर ही रहे हैं इधर यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी गुणा गणित लगा रहे हैं और बिहार में हार की वजहों को सुधारते हुए यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं...
कांग्रेस की बैठकों से लगातार नदारद शशि थरूर, बीजेपी में जाने की अटकलें तेज!
कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) लगातार दूसरी बार पार्टी की बड़ी बैठक से नदारद रहे. उनकी गैरमौजूदगी और पीएम मोदी के पक्ष में झुकाव को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.
SIR पर Akhilesh Yadav का BJP पर बड़ा हमला, कहा- ‘देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश’
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि यह प्रक्रिया केवल मतदाता सूची सुधार नहीं, बल्कि देश की मूल संरचना को कमजोर करने की कोशिश है। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता और सभी दलों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर जागरूक रहें और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करें।
कांग्रेस का सबसे बड़ा किला खतरे में! सिद्धारमैया- DK शिवकुमार के सत्ता-संग्राम पर BJP की पैनी नजर, होगा ‘गेम ओवर’?
कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) और डिप्टी CM शिवकुमार (Deputy CM DK Shivakumar) के बीच ढाई–ढाई साल के फार्मूले को लेकर खींचतान तेज हो गई है. दोनों के गुटों में खुले संघर्ष से कांग्रेस (Congress) की छवि प्रभावित हो रही है, जबकि बीजेपी (BJP) इस स्थिति को अपने लिए फायदेमंद मान रही है. हाईकमान स्थिति संभालने के लिए दोनों नेताओं को दिल्ली बुला सकता है.
बांग्लादेश बॉर्डर पर हलचल, पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस करेंगे हकीमपुर का दौरा
पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी. वी. आनंद बोस सोमवार को नॉर्थ 24 परगना के हकीमपुर भारत–बांग्लादेश बॉर्डर का दौरा करेंगे.
बिहार में फिर ‘गृह’ कलह के आसार! क्या भाजपा के लिए गृह मंत्री का पद छोड़ेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?
2024 के विधानसभा चुनावों के बाद बिहार में नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच गृह मंत्रालय को लेकर विवाद जारी है. बीजेपी ने गृह मंत्रालय अपने पास रखने की मांग की है, जबकि नीतीश कुमार ने इसे हमेशा अपने पास रखा है.
अमित शाह ने भावनगर में BJP का नया कार्यालय ‘भाव कमलम’ का उद्घाटन किया, पार्टी कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भावनगर में भाजपा के नए कार्यालय 'भाव कमलम' का उद्घाटन किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. शाह ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.
Bihar Election 2025: Bihar में शपथ ग्रहण समारोह में BJP के ज्यादा मंत्री और JDU के कम क्यों हैं ?
बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में बीजेपी का दबदबा साफ दिखा, क्योंकि 14 मंत्री बीजेपी से और सिर्फ 8 जेडीयू से शामिल किए गए हैं। दो डिप्टी सीएम बनाकर बीजेपी ने सत्ता संतुलन में अपनी मजबूत भूमिका दर्ज करा दी है। मंत्रिमंडल में संतोष सुमन, दीपक प्रकाश, मंगल पांडेय, श्रेयसी सिंह, लेशी सिंह जैसे नाम विशेष चर्चा में हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है—क्या यह मंत्रिमंडल सीट शेयरिंग का नतीजा है, या बिहार की राजनीति में सत्ता का नया समीकरण तैयार हो रहा है..
‘हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी’ गुनगुनाकर मनोज तिवारी ने नीतीश के सीएम बनने पर जताई खुशी
बिहार में आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद देशभर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए NDA की जीत को ऐतिहासिक बताया.







