Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bollywood

संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही टॉप ट्रेंड में आ गई है. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'इम्परफेक्ट' लव स्टोरी दर्शकों का दिल जीत रही है.

सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' की लहर! अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी ने दर्शकों को फिर से दीवाना बनाया. फिल्म ने भारत में ₹72.40 करोड़ (नेट) और दुनियाभर में ₹117.71 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

भारतीय संगीत का एक युग समाप्त हो गया है. 92 वर्षीय आशा भोसले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास 'कासा ग्रांडे' में रखा गया है. आज शाम शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. देश-दुनिया के दिग्गजों ने सुरों की जादूगरनी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.

दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनकी मौत की वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्या सीने का इंफेक्शन कार्डियक अरेस्ट का कारण बना? पढ़ें पूरी खबर.

'आवारपन 2' का इंतजार कर रहे फैंस को अब थोड़ा और सब्र करना होगा. फिल्म के मेकर्स ने पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के चलते इसकी रिलीज डेट को अगस्त 2026 तक आगे बढ़ा दिया है. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं.

Dhruandhar 2 box office collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ नने ईद पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. तीन दिनों में 339 करोड़ नेट इंडिया और 500 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया. हिंदी सिनेमा में पहली बार किसी फिल्म ने एक दिन में 100 करोड़ से ज्यादा कमाए.

Dhurandhar 2: फिल्म धुरंधर 2 ने शूटिंग, कहानी और कमाई तीनों मोर्चों पर कमाल कर दिया. 2 देश और 8 लोकेशन्स की मेहनत रंग लाई. रणवीर सिंह का एक्शन और आदित्य धर का डायरेक्शन दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है.

बॉक्‍स ऑफिस पर धुरंधर 2 ने न सिर्फ जवान बल्कि कई बड़ी फिल्मों जैसे पठान, एनिमल और स्ट्री 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. यह फिल्म बॉलीवुड के लिए नया बेंचमार्क सेट कर रही है. अब देखना यह है कि वीकेंड में कितना और जोरदार प्रदर्शन करती है.

सोशल एक्टिविस्ट डॉ. शालिनी अली ने सीबीएफसी और एनसीडब्ल्यू में 'अश्लील' गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, मांगा तत्काल प्रतिबंध और कानूनी कार्रवाई.

फिल्म जगत के लिए एक दुखद खबर है. 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा अब हमारे बीच नहीं रहीं. 'लम्बी जुदाई' गाने पर अपनी अदाकारी से जान फूंकने वाली मधु को उनकी सादगी और बेहतरीन अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा.