Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bollywood

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने देर रात 3 बजे सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर कर पपाराजी (फोटोग्राफर्स) को आड़े हाथों लिया है. मुंबई के एक अस्पताल के बाहर गाड़ी का पीछा करने और शोर मचाने वाले कथित कैमरामैन को चेतावनी देते हुए सलमान ने लिखा कि साठ साल का होने के बाद भी वह लड़ना नहीं भूले हैं.

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जहाँ वेस्टर्न ड्रेसेस का बोलबाला है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने पारंपरिक बनारसी साड़ी पहनकर महफिल लूट ली. 'बनारस के घाटों से फ्रेंच रिवेरा तक' के इस सफर की तस्वीरें हुमा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिस पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

Cannes 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीतने वाली आलिया भट्ट का एक नया रूप सामने आया है. कान्स की सड़कों पर भीड़ से घिरी आलिया इतनी इरिटेट हो गईं कि उन्होंने पैप्स को बीच सड़क पर ही टोक दिया. हालांकि, इस ड्रामे के बीच उनका 'नोज पिन' वाला इंडियन लुक फैंस को खूब भा रहा है.

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' (Aakhri Sawal) का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर रखा गया. इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास और भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय सहित कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं.

संजय दत्त एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने को तैयार हैं. 'खलनायक' और 'वास्तव' के सीक्वल से लेकर पॉलिटिकल ड्रामा 'आखिरी सवाल' तक, जानें कैसे 66 की उम्र में भी संजू बाबा अपनी दूसरी पारी से बड़े-बड़े सितारों को चुनौती दे रहे हैं.

उर्वशी रौतेला ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि किसी बड़े खान एक्टर के साथ फिल्म करना करियर की सुरक्षा नहीं है. उन्होंने अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और आगामी वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश 2' के लिए अपनी तैयारियों पर भी चर्चा की.

बॉक्स ऑफिस पर 'दंगल' के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे ने हिंट दिया है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और फैंस को जल्द ही कुछ रोमांचक देखने को मिल सकता है.

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' साल 2026 की सबसे सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में शुमार हो चुकी है. रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने भारत में 6.36 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कुल कारोबार 217 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने पहली बार अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र के बिना उनकी दुनिया सूनी हो गई है और वे उनके बिना आगे की जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर पा रही हैं.

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. 11 दिनों में फिल्म ने 188 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब 200 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है.