Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bollywood

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टर्स द्वारा मीडिया को उनकी विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट दिए जाने से सलमान खान और उनका परिवार बेहद खफा है. सलमान ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और बिना इजाजत कोई जानकारी बाहर न दी जाए.

जया बच्चन और पैपराजी का 'छत्तीस का आंकड़ा' एक बार फिर कैमरे में कैद हुआ. फोटो के लिए चिल्ला रहे पैप्स को जया जी ने जमकर लताड़ा, लेकिन तभी करण जौहर ने एंट्री मारकर माहौल को मजाकिया अंदाज में संभाल लिया.

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी 'हैदर' और 'कमीने' के बाद 'ओ रोमियो' के साथ वापस आ गई है. फिल्म को नाइट शोज और वैलेंटाइन डे का भरपूर फायदा मिल रहा है, जिससे ओपनिंग डे का कलेक्शन 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है.

अभिनेता राजपाल यादव इस समय कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें एक पुराने चेक बाउंस और कर्ज अदायगी के मामले में तिहाड़ जेल में रखा गया है।..... इस कठिन परिस्थिति में, कई लोग उनके समर्थन में आगे आए हैं और उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में, फिरोजाबाद के एएसपी ग्रामीण **अनुज चौधरी** ने सार्वजनिक रूप से अपनी मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने घोषणा की है कि वह राजपाल यादव को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे और यह राशि वे अपने सैलरी अकाउंट से देंगे।

Aayush Sharma Threat Email: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है, जो कि प्रोटोन मेल से भेजा गया. मीडिया रिपोर्ट्स में इसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से भेजा बताया जा रहा है.

दृश्यम 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म से अक्षय खन्ना का पत्ता कट गया है और उनकी जगह साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज ने ले ली है. बताया जा रहा है कि मेकर्स और अक्षय के बीच 'लुक' को लेकर अनबन हुई थी, जिसके बाद प्रकाश राज ने सेट से शूटिंग की तस्वीरें साझा कर हलचल मचा दी है.

ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ विवादों के घेरे में आ गई है. मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में ब्राह्मण समाज ने फिल्म के शीर्षक और "लंगोट का ढीला" जैसे संवादों को समाज का अपमान बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने से पहले ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने तहलका मचा दिया है. फिल्म के डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स की कीमत ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है. इस सीक्वल ने अपने पहले पार्ट के मुकाबले दोगुनी कमाई की है.

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली की जिंदगी इस समय भावनात्मक संकट से गुजर रही है क्योंकि उनके भाई, पूर्व भारतीय सेना अधिकारी मेजर विक्रांत जेटली, पिछले 16 महीनों से UAE की हिरासत में हैं.

फिल्ममेकर अमित जानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म ‘कल्कि संभल’ के पोस्टर में 'अब्बाजान' और 'भाईजान' किरदारों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. फिल्म 1978 और 2024 की संभल हिंसा की घटनाओं को पर्दे पर उतारने का दावा करती है.