Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Bombay High Court

LPG सिलेंडर डिलीवरी के लिए अनिवार्य किए गए OTP सिस्टम (Delivery Authentication Code) को बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में चुनौती दी गई है. वितरक संघ का कहना है कि नेटवर्क और तकनीकी समस्याओं के कारण आम जनता और एजेंटों को भारी परेशानी हो रही है. कोर्ट ने अब केंद्र और तेल कंपनियों से जवाब मांगा है.

उद्योगपति अनिल अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इस याचिका पर विचार करने का कोई आधार नही दिख रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दोषियों बिपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमणलाल मोधिया की याचिका पर गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Vijay Mallya Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने विजय माल्या से कहा है कि भारत लौटे बिना उन्हें राहत नहीं मिल सकती. कोर्ट ने उन्हें अंतिम मौका देते हुए पूछा है कि क्या वे देश वापस आने को तैयार हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता को 30 हफ्ते की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति देते हुए कहा कि किसी भी महिला, विशेषकर नाबालिग लड़की को, उसकी इच्छा के खिलाफ गर्भ जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है.

कोटक सिक्योरिटीज की ग्लिच से 40 करोड़ मार्जिन मिला, मुंबई ट्रेडर ने 20 मिनट में 1.75 करोड़ कमाए. बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुनाफा रखने की अनुमति दी.

देश में पहली बार सार्वजनिक स्थानों पर कबूतरों को दाना डालने पर सजा सुनाई गई है. बांद्रा की अदालत ने एक व्यवसायी पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है.

Palghar Sadhu Murder Case: पालघर साधु हत्या मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं. अदालत ने कहा कि अपराध बेहद गंभीर है और इस चरण में जमानत देना न्यायोचित नहीं होगा.

Manoj Jarange Maratha Quota Stir: मराठा आरक्षण आंदोलन की वजह से मुंबई में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे और उनके समर्थकों को आज शाम तक सड़कों और आजाद मैदान को खाली करने का आदेश है, लेकिन वे अपनी मांगें पूरी होने तक आजाद मैदान न छोड़ने की बात कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को हुई बैठक में बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की है.