Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Business news

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Ltd) की कायापलट कर उसे शेयर बाजार का मल्टीबैगर स्मॉलकैप बनाने वाले दिग्गज निवेशक आदित्य कुमार हलवासिया ने अब संकट से उबर रही ज्वैलरी रिटेलर कंपनी पीसी ज्वैलर (PC Jeweller Ltd) में बड़ा दांव लगाया है.

PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller Ltd) के टर्नअराउंड की कहानी को उस समय और मजबूती मिली, जब क्यूपिड लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आदित्य कुमार हलवासिया ने कंपनी में करीब ₹73.59 करोड़ का बड़ा निवेश किया.

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी को इंटीग्रेट करने की योजना बनाई है. इसका उद्देश्य कार्बन एमिशन घटाना और पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन बढ़ाना है.

MAHARASHTRA'S QUANTUM AMBITIONS IN LONDON: महाराष्ट्र को देश की क्वांटम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने लंदन का सफल दौरा किया. आगामी वर्षों में लगभग ₹20,000 करोड़ की आर्थिक गतिविधि और 8,000 कुशल नौकरियों के सृजन की संभावना है.

PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में उद्योग जगत को प्रेरित करते हुए कहा कि "हम करेंगे, हम कर सकते हैं और हमें यह करना ही होगा." उन्होंने भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने, वित्तीय वर्ष 2026-27 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करने और वैश्विक सप्लाई चेन का अभिन्न हिस्सा बनने के लिए त्वरित निर्णय लेने तथा आपदा को अवसर में बदलने पर बल दिया.

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है. जानें होम लोन, कार लोन और फ्लोटिंग रेट वाली EMI पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

Sunday Bank Open History In India: कल से होने वाली देशव्यापी हड़ताल के कारण आज 27 सितंबर 2026 रविवार को भी बैंक खुले हैं. जानिए नोटबंदी और 31 मार्च क्लोजिंग समेत इतिहास में कब-कब रविवार को बैंकों के ताले खोलने पड़े.

कोबरापोस्ट की जांच में दावा किया गया है कि DGGI के पूर्व सुपरिंटेंडेंट रविंदर सिंह सांगवान ने रिटायरमेंट के बाद कमला पसंद ग्रुप के लिए ₹278.29 करोड़ की हेराफेरी की और ₹50.87 करोड़ की संपत्तियां जुटाईं.

भारत में अक्टूबर से देश का पहला कार्बन मार्केट शुरू होने जा रहा है. इससे न केवल 490 से अधिक बड़े उद्योगों को अपने कार्बन उत्सर्जन पर कीमत चुकानी होगी, बल्कि भारतीय निर्यातकों को यूरोपीय देशों के भारी टैक्स से भी राहत मिलेगी.

Moody's India GDP Forecast: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है. हालांकि, एजेंसी ने बढ़ते कच्चे तेल के दाम, अल नीनो के प्रभाव और महंगाई जैसे जोखिमों को लेकर आगाह भी किया है.