Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CBI investigation

दिल्ली हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल कार्यवाही की गोपनीयता बनाए रखने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने लोकपाल और सीबीआई को 5 जून के परिपत्र एवं कानूनों के तहत मामले की गोपनीयता सुनिश्चित करने को कहा है.

दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार मामले में बड़ी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार करते हुए मुकदमा बंद करने का आदेश दिया. चार साल की जांच के बाद सीबीआई ने कहा कि जैन के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला.

सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बर्बर मारपीट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को राहत देने से इनकार करते हुए हाई कोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा.

सीबीआई ने पटना में आयकर विभाग के तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा. आरोप है कि उन्होंने जब्त की गई रकम छोड़ने के लिए 2 लाख की रिश्वत मांगी थी. तीनों आरोपी अब CBI की हिरासत में हैं.

पश्चिम बंगाल के मालदा में चुनाव बाद हुई हिंसा के दौरान 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरोपी रफीकुल इस्लाम उर्फ बेलू को आजीवन कारावास और जुर्माना की सजा दिलाई.

पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा मामलों में पहली दोषसिद्धि हुई है. मालदा जिले में 9 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी रफीकुल इस्लाम को सीबीआई जांच के बाद POCSO कोर्ट ने दोषी करार दिया.

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई की याद में एक दिल को छूने वाला वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में श्वेता ने बताया कि सुशांत का असली मतलब क्या था.

दिल्ली हाईकोर्ट 9 जून को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राऊज एवेन्यू कोर्ट के अहलमद की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा— केस ट्रांसफर के लिए दुर्भावना स्पष्ट होनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को दिल्ली एनसीआर में सुपरटेक लिमिटेड की परियोजनाओं की जांच का आदेश दिया, जिसमें बैंक-बिल्डर गठजोड़ और घर खरीदारों के हितों की रक्षा की जाएगी.

राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्णिमा गुप्ता के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर रद्द किया, कोर्ट ने कहा यह उसकी आवाजाही की स्वतंत्रता में बाधा है, सीबीआई कर रही थी जांच.