Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

CBI investigation

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में 25,753 शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने अप्रैल में दिए गए फैसले में हस्तक्षेप से इनकार किया है.

निठारी कांड में सुरेंद्र पंढेर के बाद अब सुरेंद्र कोली भी रिहा हो गया है । ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर 16 बच्चियों की हत्या किसने की थी? सवाल ये भी है कि क्या जांच एजेंसियों ने किसी को बचाने की कोशिश की थी? इस पूरे मामले पर हमारे विशेष संवाददाता देवनाथ ने निठारी पीड़ितों के वकील खालिद ख़ान से बातचीत की । खालिद का बिस्फोटक खुलासा देखिए भारत एक्सप्रेस पर

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड विधानसभा नियुक्ति घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर गंभीर चिंता जताई है. सीजेआई बी आर गवई ने सुनवाई के दौरान पूछा कि राजनीतिक लड़ाई के लिए सीबीआई का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े की पदोन्नति के मामले में तथ्यों को छुपाने पर केंद्र सरकार पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने केंद्र की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए कहा कि प्रमोशन रोकने का आधार केवल लंबित जांच नहीं हो सकता.

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है. अब विदेश यात्रा के लिए ट्रायल कोर्ट की अनुमति और यात्रा से दो सप्ताह पहले सीबीआई और कोर्ट को जानकारी देना जरूरी है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजस्थान पुलिस द्वारा दिल्ली से दो नाबालिगों की गिरफ्तारी पर कड़ी टिप्पणी की है. अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक लिमिटेड और अन्य बिल्डर्स पर घर खरीदारों को धोखा देने के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई को आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि दोषियों को कहीं भी छिपने नहीं दिया जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मगध विश्वविद्यालय द्वारा एक वकील की शैक्षणिक डिग्री को संदिग्ध पाते हुए मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है. सीबीआई को 30 नवंबर 2025 तक रिपोर्ट सौंपनी होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की भर्ती मामले में हाईकोर्ट द्वारा जारी CBI जांच के आदेश को रद्द कर दिया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल संदेह या आशंका के आधार पर आपराधिक जांच शुरू नहीं की जा सकती हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने कालकाजी मंदिर परिसर में सेवादार की पीट कर हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया हैं.