Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chhattisgarh

भारतीय सेना में 'बस्तर रेजिमेंट' के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है. इस पहल से बस्तर के युवाओं को सेना में भर्ती और देश सेवा के नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

Chaitanya Baghel Case: छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है. शीर्ष अदालत ने ED और छत्तीसगढ़ सरकार की जमानत रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी, हालांकि हाई कोर्ट की कुछ टिप्पणियां हटा दी गईं.

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम में एक 22 वर्षीय लापता युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक धाम में बलि देने का काम करता था और दो दिन पहले झारखंड से आए श्रद्धालुओं के साथ गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

छत्तीसगढ़ में अमित जोगी ने "जोगी कांग्रेस 2.0" के जरिए जनता कांग्रेस को नए सिरे से सक्रिय करने की शुरुआत की है. युवा नेतृत्व और नई रणनीति के साथ पार्टी अपनी खोई हुई राजनीतिक पहचान वापस पाने की कोशिश में जुटी है.

Chhattisgarh Farmer Land Case: छत्तीसगढ़ के एक 10वीं पास किसान अश्विनी बांधे ने स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जमीन को अपने पूर्वजों का बताते हुए SC में याचिका दायर की है. जिसमें किसान ने जमीन के बदले ₹3,500 करोड़ के मुआवजे की मांग की है.

Chhattisgarh AI Elephant Conservation: छत्तीसगढ़ के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की एआई (AI) और थर्मल ड्रोन आधारित हाथी संरक्षण तकनीक को अमेरिकी पत्रिका 'MIT टेक्नोलॉजी रिव्यू' में वैश्विक पहचान मिली है.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai district के 10 सुदूर गांवों में आजादी के 79 साल बाद पहली बार बिजली पहुंची. साल्हेवारा क्षेत्र में बिजली पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन, शिक्षा और सुरक्षा में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है..

Navya Malik Drugs Case: अगस्त 2025 से शुरू हुए हाई-प्रोफाइल नव्या मलिक ड्रग्स मामले में ईडी ने कदम रख दिया है. रायपुर पुलिस से चार्जशीट और सभी रिकॉर्ड्स मांगकर अब करोड़ों रुपये के इस ड्रग्स नेटवर्क की जांच शुरू की जा रही है.

Deaths investigation: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में ग्राम खर्वे में हुई 8 मौतों की जांच तेज हो गई है. प्रशासन ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच शुरू की है.

छत्तीसगढ़ में आम जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए 9 जून से 'मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076' की शुरुआत होने जा रही है. सीएम विष्णुदेव साय इस सेवा को लॉन्च करेंगे, जिसके तहत लोग टोल-फ्री नंबर, वेब पोर्टल और वॉट्सएप के जरिए सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे.