Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बस्तर को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है. जगदलपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद के डर से पूरी तरह बाहर निकल चुका है और आने वाले समय में यहां विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नेतानार गांव में 'शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा' का उद्घाटन किया. यह जनहित केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल शिविर के परिसर में बनाया गया है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर में तेजी से बदल रहे हालात और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.

DKS Hospital Raipur: गरियाबंद में एक मासूम बच्चे के इलाज के लिए प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए. परिजनों का आरोप- 'बजट नहीं है' कहकर लौटाया गया.

Dhamtari Church Controversy: धमतरी में कथित चंगाई सभा को लेकर विवाद बढ़ गया. धर्मांतरण के आरोपों के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध किया, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.

Chhattisgarh religious conversion case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में अमेरिका से धर्मांतरण के लिए 95 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचा यह फंड अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है.

One Nation One Ration Card के तहत राहत की उम्मीद के बावजूद रायपुर में राशन व्यवस्था चरमरा गई है. लोगों को तीन महीने की बजाय एक महीने का ही अनाज मिल रहा है और कई जगह दुकानों पर स्टॉक की कमी है.

फिंगेश्वर-छुरा मुख्य मार्ग पर स्थित बोरिद गांव में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक युवक तलवार लेकर लोगों को मारने दौड़ा. राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने आरोपी गुरुचरण सिन्हा को हिरासत में ले लिया है.

Bilaspur Ratanpur police station assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाने में पुलिसकर्मी पर फरियादी से मारपीट और थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है.