Bharat Express DD Free Dish

Child Safety

दिल्ली हाई कोर्ट ने छह वर्षीय बच्चे पर हमला करने वाले पिटबुल कुत्ते के मालिक, केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को चार सप्ताह में जवाब देने का नोटिस जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बढ़ते लापता बच्चों के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट्स के अनुसार हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता हो जाता है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे बच्चों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। धुरली से भांसी जा रही बच्चों से भरी छोटा हाथी पिकअप अचानक बीच रास्ते में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार करीब 20 से 25 बच्चे थे, जिनमें से 5 बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में सवार बच्चे ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के साथ हुई एक शर्मनाक हरकत के बारे में बताया. अक्षय ने कहा- “साइबर क्राइम से बचने के लिए अवेयरनेस जरूरी है. मेरी बेटी से अश्लील फोटो मांगी गई थी. इस तरह से बच्चे ब्लैकमेलिंग में फंसकर आत्महत्या भी कर सकते हैं.”

Supreme Court: दिल्ली, नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में कुत्तों के हमलों और रैबीज की घटनाओं पर कोर्ट ने कहा, नवजात और छोटे बच्चों को रैबीज का शिकार होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता. लोग बिना डरे घर से निकल सकें.

गुजरात के अमरेली जिले के मुंजियासर स्कूल में 25 बच्चों ने 'ट्रुथ एंड डेयर' खेल के दौरान ब्लेड से अपने हाथों को काट लिया, जिससे स्कूल और गांव में हड़कंप मच गया.