Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

China

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, वैश्विक वृद्धि अप्रैल 2024 के विश्व आर्थिक आउटलुक पूर्वानुमान के अनुरूप होने का अनुमान है, जो 2024 में 3.2 प्रतिशत और 2025 में 3.3 प्रतिशत है.

आईटीबीपी की नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर बटालियन के पेट्रोलिंग दस्ते ने सोने की तस्करी करने वाले दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

एक युवक ने कहा कि वह सुबह जल्दी उठने में आलस करता है. यही वजह है कि वह अपनी नौकरी बेचना चाहता है.

चीन और वियतनाम पूरी दुनिया में स्मार्टफोन निर्यात के मामले में सबसे आगे हैं. इन दोनों देशों में बने स्मार्टफोन पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट होते हैं, लेकिन अब इन देशों को भारत कड़ी टक्कर दे रहा है.

Stock markets of the world: दुनिया के टॉप-10 शेयर बाजारों में जून तिमाही में भारतीय शेयर मार्केट सबसे अधिक बढ़ा है. भारत के बाद अप्रैल से जून के बीच ताइवान और हांगकांग के बाजार में क्रमश: 11% और 7.3% की बढ़त हुई है.

General Upendra Dwivedi: जनरल उपेंद्र द्विवेदी भारत के 30वें थलसेनाध्यक्ष बने हैं. उनके पास देश-विदेश में महत्वपूर्ण तैनातियों के साथ-साथ सीमाओं की गहन जानकारी और अनुभव है. वह टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को लेकर भी अग्रणी रहे हैं.

जब किसी देश को लगता है कि कोई दूसरा देश हमारे उद्योग को नुकसान पहुंचाने के लिए लागत से भी कम कीमत पर किसी वस्तु का हमें निर्यात कर रहा है, तो उस पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया जाता है.

मुइज्जू सरकार के मंत्री मोहम्मद सईद ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से बेहतर संबंध हैं.

मई की शुरूआत में चीन ने अपना चैंग'ई-6 मिशन लॉन्च किया था. उसका मकसद चांद के सबसे दूर वाले हिस्से (जहां अंधेरा होता है) पर जाकर सैंपल इकट्ठे करके वापस धरती पर लाना था, वो मिशन 53 दिन बाद पूरा हो गया है.

2023-24 के आंकड़ों के मुताबिक, चीन दोतरफा व्यापार में 118.4 बिलियन डॉलर के साथ अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है.