Bharat Express DD Free Dish

cricket news

एशिया कप टी20 2025 का आयोजन अगले महीने से शुरू होने जा रहा है. इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर्नामेंट के अब तक के रिकॉर्ड्स जैसे कि शतक लगाने वाले खिलाड़ी, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के बारे में विस्तार से बताएंगे.

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे, क्योंकि दोनों T20I और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं.

IND vs ENG Test: चौथे दिन की समाप्ति तक इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिये थे. अब पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए बस 35 रनों की जरूरत होगी. वहीं भारत जीत से 4 विकेट दूर है.

IND vs ENG Test: संजय मांजरेकर ने डेब्यू टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी के लिए कंबोज की तारीफ की. मांजरेकर ने उनके सरल एक्शन की सराहना की, लेकिन बताया कि 130 किमी/घंटा से कम की रफ्तार के साथ बैक-ऑफ-लेंथ या गुड-लेंथ गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है.

ICC ने अपने वार्षिक सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए. इंग्लैंड को अगले तीन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी दी गई. अफगान महिला क्रिकेटरों के लिए नई पहल की शुरुआत हुई, जबकि USA क्रिकेट को संरचनात्मक सुधारों के लिए चेतावनी दी गई.

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत पर मिली जीत के बावजूद इंग्लैंड को धीमी ओवर गति के कारण नुकसान उठाना पड़ा है. ICC ने टीम पर जुर्माना लगाते हुए डब्ल्यूटीसी के दो अंक काट लिए, जिससे टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गई.

128 साल बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हो रही है. लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक में मुकाबले 12 जुलाई से शुरू होंगे, जिनमें पुरुष और महिला वर्ग की 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी.

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन, हरभजन सिंह और गीता बसरा के टॉक-शो 'हू इज द बॉस' पर पहुंचे थे. जहां दोनों ने अपनी लव स्टोरी पर खुलकर बात की.

ICC New Rules: क्रिकेट को तेज और रोमांचक बनाने के लिए ICC ने 8 बड़े नियमों में बदलाव किया है. टेस्ट, वनडे और DRS नियमों में अहम फेरबदल हुए हैं, जिससे खेल की रणनीति पूरी तरह बदल सकती है.

Shubhman Gill: लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन गिल ने शतक जड़कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, लेकिन इसी मैच के दौरान गिल ने अनजाने में ICC के एक नियम का उल्लंघन कर दिया, जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लग सकता है.