Bharat Express DD Free Dish

Cricket

मैनचेस्टर टेस्ट में बुमराह का सबसे महंगा स्पेल दर्ज हुआ, जब उन्होंने 112 रन देकर सिर्फ 2 विकेट लिए. इंग्लैंड ने 669 रन बनाकर भारत पर दबाव बनाया, और भारतीय गेंदबाजी कमजोर दिखी.

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में चोट के बावजूद ऋषभ पंत ने 54 रनों की जुझारू पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए WTC में भारत के सर्वाधिक रन स्कोरर का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय पैर में गंभीर चोट लगी.

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज जीत ली है. हरमनप्रीत के शतक और क्रांति गौड़ के छह विकेटों की मदद से भारत ने तीसरे मैच में 13 रन से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.

चोट के बाद वापसी कर रहे मोहम्मद शमी को बंगाल की 50 संभावित खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है. हालांकि, फिटनेस चिंताओं के चलते उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखा गया है.

अंडर-19 टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड दौरे पर शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन विराट कोहली की नंबर 18 टेस्ट जर्सी पहनने पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

रोजर बिन्नी, 1983 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के नायक, ने अपने हरफनमौला खेल से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता. उन्होंने कोच और चयनकर्ता के रूप में भी अहम भूमिका निभाई और 2022 में BCCI अध्यक्ष बने.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में पहली बार टी20I सीरीज 3-2 से जीतकर इतिहास रच दिया. शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी और हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड भी बना चर्चा का विषय.

क्रिकेटर यशपाल शर्मा की प्रतिभा पर अभिनेता दिलीप कुमार ने रणजी मैच में गौर किया था. 1983 विश्व कप में उनकी अहम भूमिका रही. 37 टेस्ट, 42 वनडे खेले. 13 जुलाई 2021 को निधन हो गया.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. 600 रन बनाकर वे अब राहुल द्रविड़ के 602 रनों के रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं.