दीपावली से पहले यूपी में ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान से आमजन खुश: लखनऊ, आगरा और वाराणसी में 86 मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी, 4 के लाइसेंस निलंबित
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान के तहत लखनऊ, आगरा और वाराणसी में 86 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. 71 को नोटिस और 4 के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है.







