सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य अधिकारी के खिलाफ बलात्कार मामले में चार्जशीट को किया खारिज, कहा-‘यह कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है’
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य अधिकारी राकेश वालिया के खिलाफ दर्ज चार्जशीट को खारिज कर दिया, इसे कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि शिकायतकर्ता एक सेक्सटॉर्शन गिरोह चलाती है और गलत आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती है.
दिल्ली हाई कोर्ट 28 फरवरी को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर करेगा सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका पर 28 फरवरी को सुनवाई होगी. ईडी ने जमानत का विरोध करते हुए मिशेल के फरार होने की आशंका जताई, जबकि बचाव पक्ष ने जमानत की शर्तों का पालन करने का भरोसा दिया.
दिल्ली हाई कोर्ट ने किशोर पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों को भरने पर उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा
दिल्ली हाई कोर्ट ने किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रत्येक जिले में विशेष किशोर पुलिस इकाइयों (SJPU) में रिक्त पदों को भरने की याचिका पर उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.
दिल्ली हाईकोर्ट से बिहार ओलंपिक संघ को मिली बड़ी राहत, IOA का फैसला किया रद्द
दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार ओलंपिक संघ के खिलाफ भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के फैसले को रद्द कर दिया और तीन महीने में चुनाव कराने का आदेश दिया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने अजमेरी गेट के अवैध निर्माण पर जनहित याचिका खारिज की, केवल तीन दुकानों को चुनने पर जताई आपत्ति
दिल्ली हाईकोर्ट ने अजमेरी गेट के पास अवैध निर्माण तोड़ने की मांग करने वाली जनहित याचिका को दुर्भावनापूर्ण मानते हुए खारिज कर दिया. अदालत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि केवल तीन दुकानों को ही क्यों चुना गया और उन्होंने पहले क्या कदम उठाए.
हाईकोर्ट ने MCA को एयरलाइन सुरक्षा खामियों पर विचार करने का दिया आदेश, पढ़ें क्या है पूरा मामला
दिल्ली हाईकोर्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MCA) को निर्देश दिया कि वह एयरलाइनों में यात्री सुरक्षा मानकों की खामियों पर विचार करे और यात्रियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे.
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी के सभी बार एसोसिएशनों का चुनाव फिर टाले, जानें अब नई तारीख
Delhi High Court reschedules Bar Association election: दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी के सभी बार एसोसिएशनों के चुनाव 21 मार्च तक टाल दिए हैं. अदालत ने प्रोक्सीमिटी कार्ड और मतदाता सूची की विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दंगे के मामले में आरोपी को गवाह से जिरह करने की अनुमति, निष्पक्ष सुनवाई पर जोर
Delhi riots 2020: दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगे के एक मामले में निष्पक्ष सुनवाई के लिए आरोपी को अभियोजन पक्ष के गवाह से जिरह करने की अनुमति दी, हालांकि इसने मुकदमे में जल्दबाजी पर भी चिंता जताई.
1984 के सिख विरोधी दंगे: दिल्ली हाई कोर्ट ने सज्जन कुमार की जमानत याचिका को निरर्थक बताया, दोषी ठहराए जा चुके
दिल्ली हाई कोर्ट ने सज्जन कुमार की जमानत याचिका को निरर्थक करार दिया. उन्हें 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है.
UAPA के तहत आतंकवादियों को शरण देना गंभीर अपराध: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यूएपीए के तहत आतंकवादियों को शरण देना गंभीर अपराध है, इससे आतंकवाद बढ़ता है और नागरिकों की सुरक्षा को खतरा होता है. जमानत देने से इनकार किया.







