दिल्ली हाईकोर्ट ने बीकानेर हाउस कुर्की मामले में नोखा नगर पालिका की अपील खारिज की
Bikaner House Attachment Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने मध्यस्थता राशि के भुगतान न करने पर बीकानेर हाउस की कुर्की के खिलाफ नोखा नगर पालिका की अपील देरी के कारण खारिज कर दी. मामला 50.31 लाख रुपये के भुगतान से जुड़ा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कैग रिपोर्ट पर सुनवाई करने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश करने के मामले में सुनवाई से इनकार कर दिया है.
Dabur और Patanjali के बीच Chyavanprash विज्ञापन पर छिड़ा विवाद, पढ़ें क्या है पूरा मामला
डाबर ने पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पतंजलि का च्यवनप्राश उत्पाद बच्चों के लिए हानिकारक है और इसके विज्ञापनों में मर्करी की मात्रा के बारे में डिस्क्लेमर नहीं दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने टीडीएस प्रणाली को खत्म करने की याचिका की खारिज, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की मिली अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने टीडीएस प्रणाली को असंवैधानिक घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर याचिकाकर्ता को दिल्ली हाई कोर्ट जाने की सलाह दी. याचिका में टीडीएस प्रणाली को मनमानी और अनुच्छेद 14, 19 और 21 का उल्लंघन बताते हुए इसे संशोधित करने की मांग की गई थी.
दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश: 2020 उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के पीड़ितों को क्लेम कमीशन की सिफारिशों के अनुसार मुआवजा जारी करें
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को क्लेम कमीशन की सिफारिशों के आधार पर 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के विभिन्न पीड़ितों को मुआवज़ा राशि जारी करने का निर्देश दिया है.
टेरर फंडिंग मामले में राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने NIA से मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले में आरोपी सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर एनआईए को नोटिस जारी कर 30 जनवरी तक जवाब मांगा. राशिद, 2017 के आतंकी फंडिंग केस में 2019 से जेल में बंद हैं.
दिल्ली शराब घोटाले में आरोपी समीर महेंद्रू को UAE जाने की कोर्ट से मिली अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में आरोपी समीर महेंद्रू को 28 से 31 जनवरी तक UAE यात्रा की अनुमति दी, हालांकि ईडी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि ट्रायल में उनकी जरूरत है. महेंद्रू पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं.
आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के समन के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट
Excise Policy Scam News: दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर 23 अप्रैल को सुनवाई होगी. केजरीवाल ने पीएमएलए की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया को ओबीसी छात्रों को कोचिंग देने पर जवाब देने का निर्देश दिया
कोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया को अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को सिविल सेवा की तैयारी के लिए कोचिंग देने पर जवाब देने का निर्देश दिया है
उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत के मामले में कुलदीप सेंगर को Delhi High Court से मिली अंतरिम जमानत
Unnao Rape Case: कोर्ट ने सेंगर को एम्स में सर्जरी के लिए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी और सर्जरी के बाद 27 जनवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया.







