Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

झारखंड के एक गांव में स्थापित 'टू किल ए टाइगर' एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा पर आधारित है जो अपनी 13 वर्षीय बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा है, जिसका तीन लोगों ने यौन उत्पीड़न किया था.

कोर्ट ने कहा कि इसकी प्रकृति हास्य-व्यंग्य वाली प्रतीत होती है. इसे चार्टर्ड अकाउंटेंट के पेशे के लिए अपमानजनक नहीं माना जा सकता है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. मई के अंत में जमानत मिलने के बाद जून में उन्हें फिर तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. अब उन्होंने वकीलों के जरिए मीटिंग की अनुमति मांगी है.

दिल्ली में सुनहरी बाग मस्जिद का मामला अदालत में चल रहा है. मुस्लिम याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि एनडीएमसी मनमानी न करे. हमारी मस्जिद 150 साल से अधिक पुरानी है और यह एक विरासत इमारत है, जो सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है.

Satyendar Jain Money laundering case: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन जो कि तिहाड़ जेल में बंद हैं, उनकी ओर से दायर याचिका पर अदालत ने ईडी से जवाब मांगा है. सत्येंद्र ने एक समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

सोशल मीडिया पर न्यायाधीशों को बदनाम करने वाला एक वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की बिना शर्त माफ़ी स्वीकार करते हुए अदालत ने सुनवाई बंद कर दी. उसे चेतावनी भी दी गई.

एक दिन पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट ने फैजान की मां की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया था. फैजान की मां ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फैजान की मौत की जांच एसआईटी से कराने की मांग की थी.

मुंजाल की उस याचिका पर यह आदेश पारित किया गया है जिसमें उन्होंने निचली अदालत के एक जुलाई 2023 के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया गया था.

जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद को 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश के मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया था.

पीठ ने कहा कि यह महिला सरकारी कर्मचारी को तीसरे और उसके बाद के मातृत्व अवकाश के लिए प्रोत्साहित करने का सवाल नहीं है.