Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट ने बटला हाउस में बुलडोजर कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है. याचिका आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दायर की थी. कोर्ट अब 11 जून को सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएलएटी पीजी 2025 की उत्तर कुंजी में विसंगतियों पर सुनवाई करते हुए छात्रों को राहत दी है. कोर्ट ने एनएलयू कंसोर्टियम को जल्द संशोधित परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट 9 जून को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार राऊज एवेन्यू कोर्ट के अहलमद की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कहा— केस ट्रांसफर के लिए दुर्भावना स्पष्ट होनी चाहिए.

दिल्ली हाईकोर्ट में द्वारका डीपीएस स्कूल द्वारा बढ़ी हुई फीस न देने पर छात्रों के निष्कासन मामले में सुनवाई हुई. स्कूल ने कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर निलंबन वापस लेने की जानकारी दी. कोर्ट ने उचित आदेश देने की बात कही.

पश्चिमी दिल्ली मॉल धोखाधड़ी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने मंजूरी में देरी पर नाराज़गी जताते हुए सरकार के प्राधिकरण को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अगस्त में अगली सुनवाई करेगा.

जस्टिस सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि ऐसे मामलों को विशेष रूप से संभालने की जरूरत होती है और कठोर प्रोटोकॉल समय पर चिकित्सा देखभाल में बाधा नहीं डालनी चाहिए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न की शिकार बालिग और नाबालिग पीड़िताओं के गर्भपात से जुड़ी प्रक्रियाओं पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अदालत ने मेडिकल बोर्ड गठन, दस्तावेजों की भाषा, डीएनए साक्ष्य और प्रशिक्षण की अनिवार्यता को लेकर व्यापक आदेश दिए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से 2023 की बैठक में लिए गए कोविड-19 प्रबंधन से जुड़े फैसलों पर रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने इसे तात्कालिकता का विषय बताते हुए, एसओपी लागू करने की आवश्यकता जताई है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्‍य अधिकारी सैमुअल कमलेसन की बर्खास्तगी बरकरार रखी, जो धार्मिक परेड में भाग नहीं लेने के कारण बर्खास्त हुए थे. कोर्ट ने कहा, सेना में राष्ट्र सर्वोपरि, मजहब नहीं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मजनू का टीला स्थित पाकिस्तानी-हिंदू शरणार्थी शिविर को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक नहीं हटाने की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि विदेशी नागरिकों को इस क्षेत्र में रहने का अधिकार नहीं है और भारतीय नागरिकता के लिए CAA, 2019 के तहत आवेदन करें.