Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi news

एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहने पर ग्रैप का पहला चरण लागू किया जाता है. इसमें निर्माण और विध्वंस से निकलने वाली धूल और मलबे के प्रबंधन से संबंधित निर्देश लागू होते हैं. खुली जगहों पर कचरा जलाने और फेंकने पर रोक लगाई जाती है.

दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक की गिरफ्तारी के मामले में सीबीआई का कहना था कि युद्धवीर सिंह को ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था, उसे जमानत न दी जाए. इस पर हाईकोर्ट ने कहा- जमानत न देना दंड के समान है.

हाईकोर्ट ने छात्रों व उम्मीदवारों से परिसर को साफ करने और पोस्टर हटाने को कहा ताकि डूसू चुनाव की गिनती की अनुमति दी जा सके.

दिल्‍ली के शाही ईदगाह पार्क में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने का मुस्लिम समुदाय की ओर से विरोध किया जा रहा था. हालांकि, अदालत के फैसले के बाद मूर्ति वहीं पर स्थापित की गई है.

नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन चल रहा है. यहां एक कलाकार भगवान का रोल अदा कर रहे थे, वहां डीजे बज रहा था. उसी दौरान उन्‍हें हार्ट अटैक आया. उनकी जान चली गई.

ED दिल्ली में पकड़े गए 5600 करोड़ रुपए के ड्रग्स से जुड़े मामले की जांच करने की तैयारी कर रहा है. ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जल्द ही केस दर्ज करने जा रही है.

हजारों करोड़ की ड्रग्स के अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड वीरेंद्र बसोया एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गैंग के जरिए अपना धंधा चला रहा था. पुलिस ने हाल में ही 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना की खेप पकड़ी.

दिल्ली विधानसभा के निकट सिविल लाइंस का सरकारी बंगला केजरीवाल को मुख्यमंत्री रहते हुए आवंटित हुआ था. आज केजरीवाल ने सीएम आवास खाली कर दिया और नए आवास में पहुंचे.

आरोप है कि जेल अधिकारियों ने 3 अगस्त, 2021 को अंकित गुर्जर की बेरहमी से पिटाई की थी और उसे कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दी जिससे जेल परिसर में उसकी मौत हो गई. यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी मृतक के परिजनों से पैसे ऐंठने के लिए उसे परेशान कर रहे थे.

मुख्यमंत्री आतिशी की ओर से दायर याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.