Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Police

Delhi Murder Case: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में 40 वर्षीय हृदेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश का एंगल मान रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क का भंडाफोड़ कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरोह सोशल मीडिया से युवाओं को फंसाकर हथियार और नशे की तस्करी करता था.

Delhi News: पूर्वी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराध गिरोह का पर्दाफाश कर 10 आरोपियों को पकड़ा. गिरोह बेरोजगारों के नाम पर बैंक खाते खोलकर उन्हें ठगों को बेचता था. पुलिस ने पीओएस मशीनें, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए.

Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा 2020 मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की नई जमानत याचिका पर कड़कड़डूमा कोर्ट 4 जुलाई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जबकि दोनों आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले का हवाला देते हुए राहत की मांग की है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी पति-पत्नी को पहचान कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो में दोनों प्रोफेसर के फ्लैट में संदिग्ध हालत में आते-जाते दिखे थे.

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने संदिग्ध आतंकी हुजैफा अहमद को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. उसे दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र एटीएस के संयुक्त अभियान के बाद मुंबई के भायंदर से गिरफ्तार किया गया था.

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली के होटल और रेस्टोरेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहा हैं. भारत एक्सप्रेस की ग्राउंड रिपोर्ट में कई होटल संचालक कैमरे पर बोलने और दस्तावेज दिखाने से बचते नजर आए.

Malviya Nagar Fire Incident: मालवीय नगर भीषण अग्निकांड मामले में साकेत कोर्ट ने आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. पूछताछ में लवकेश ने माना कि होटल के पास फायर एनओसी नहीं थी. पुलिस इस मामले में गैर-इरादतन हत्या के तहत जांच कर रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट में महिला पुलिसकर्मियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक जनहित याचिका दायर की गई है.

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 26 मई को हुई 23 वर्षीय राजा मेवाती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुस्तफाबाद के रहने वाले मुख्य आरोपी सलीम खान उर्फ मोटा उर्फ फाइटर को गिरफ्तार किया है.