दिल्ली में बड़ी कार्रवाई: KCP के टॉप कमांडर की गिरफ्तारी, हथियारों का भारी जखीरा बरामद
दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन KCP के टॉप कमांडर को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर मणिपुर में हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है. पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.
दिल्ली में साइबर ठगों का बड़ा खेल बेनकाब, चाय बेचने वाले को बनाया शिकार
दिल्ली पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने Paytm KYC अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो बैंकिंग किट और फर्जी खातों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देते थे.
जाफराबाद बकरा बाजार में रौनक, 5 लाख तक बिक रहे बकरे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Bakrid 2026: बकरीद से पहले दिल्ली के जाफराबाद बकरा बाजार में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है, जहां 15 हजार से 5 लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं. बाजार में “भोला”, “सुल्तान” और “शेरा” जैसे खास नस्ल के बकरे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वहीं पुलिस और CISF ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
स्कूल परिसर में मिला सड़ा-गला शव, दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जांच में जुटी
Delhi crime: उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक स्कूल परिसर के अंदर संदिग्ध हालात में व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 13 हजार पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, बढ़ी आरोपियों की हिरासत
Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने 13 हजार पन्नों की चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें आरोपियों पर आतंकी साजिश और यूएपीए के तहत गंभीर आरोप लगे हैं. पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आरोपियों की हिरासत 29 मई तक बढ़ा दी.
बलिया स्पा सेंटर पर दिल्ली पुलिस का छापा, 7 नाबालिग समेत 8 लड़कियां बरामद
UP News: बलिया में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर 7 नाबालिगों समेत 8 लड़कियों को बरामद किया. प्रशासन ने सेंटर को सील कर दिया और सभी को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया.
खाकी पर 100 करोड़ का दाग! इंस्पेक्टर सुभाष यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुभाष यादव से जुड़े कथित 100 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है.
20 लाख की सनसनीखेज चोरी और बुजुर्गों को लूटने वाले दंपत्ति का पर्दाफाश, जानें कैसे हुई वारदात?
Theft in Mumbai:मानोरा में कार का शीशा तोड़कर 20 लाख की बड़ी चोरी और दिल्ली में बुजुर्गों को लूटने वाले दंपत्ति की गिरफ्तारी. पुलिस दोनों मामलों में सघन जांच कर रही है.
दिल्ली के अलीपुर में NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
Delhi road accident: दिल्ली के अलीपुर NH-44 पर शिव मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और चार लोग घायल. पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
दिल्ली बस गैंगरेप: रानी बाग में महिला से चलती बस में दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Delhi Bus Gangrape: दिल्ली के रानी बाग में चलती बस में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बस को जब्त कर लिया.







