Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi

दिल्ली नगर निगम में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने अपने नाम का झंडा बुलंद किया है. ‘आप’ उम्मीदवार महेश खिची मेयर चुनाव में विजयी हुए हैं. उन्होंने भाजपा उम्मीदवार किशन लाल को तीन वोटों से हरा दिया.

दिल्ली का एयर क़्वालिटी इंडेक्स लगातार दूसरे दिन गंभीर स्तर पर बना हुआ है. 430 के AQI के साथ शहर अब भी खतरनाक पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) और घने कोहरे का सामना कर रहा है.

ईडी का आरोप है कि अमानतुल्लाह खान ने अपने पद का दुरुपयोग करके वक़्फ बोर्ड की जमीन को कम दामों पर खरीदा था.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 430 अंक बना हुआ है.

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी वाले पूरे देश में कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार लाओ. डबल इंजन के चक्कर में मत पड़ना, ये एक छलावा है.

Video: सोमवार को दिल्ली में धुंध की मोटी चादर छाई रही और राजधानी के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही.

पाकिस्तान में कई इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण लोगों को खांसी, दम घुटने जैसी दिक्कतें हो रही हैं. सड़कों पर धुंध के कारण हादसे हो रहे हैं. अधिकारियों को बचाव के रास्ते नहीं सूझ रहे.

हमें अपने साहित्य को देश और समाज से जोड़कर देखना होगा और यह भी विचार करना होगा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न और मिशन में हम किस तरह हम अपना योगदान दे सकते हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक निजी कंपनी के निदेशकों और पूर्व निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा जांच अभी शुरुआती चरण में है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा में अपने रिश्तेदारों से फोन करके पूछ लेना कि कितने घंटे के पावर कट लगते हैं.