Bharat Express DD Free Dish

ED

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रमीकल्चर ऐप और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ₹1,906 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं. जांच में BOT के इस्तेमाल, कथित धोखाधड़ी और खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी, क्रिप्टो-हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुबई निवासी निहाल वी.एन. को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया है.

क्रिप्टोकरेंसी के ओटीसी ट्रेडिंग के नाम पर हुए करीब 35 मिलियन डॉलर (300 करोड़ रुपये से अधिक) के अंतरराष्ट्रीय घोटाले का ईडी ने पर्दाफाश किया है.

राऊज एवेन्यु कोर्ट संजय भंडारी की कथित अवैध संपत्तियों की जब्ती को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर 22 अगस्त को सुनवाई करेगा.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिहार के बांका में हुए अवैध बालू खनन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड और उसके नियंत्रक अशोक व राघव चंदक के बिहार, दिल्ली और राजस्थान स्थित 8 ठिकानों पर छापेमारी की है.

कोलकाता हाई कोर्ट ने ईडी द्वारा फ्रीज किए गए टीएमसी के तीन बैंक खातों को रोजमर्रा के खर्च के लिए इस्तेमाल करने की सशर्त अनुमति दे दी है. कोर्ट ने मामले में एक कोर्ट अधिकारी नियुक्त किया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खातों से 150 करोड़ रुपये के संदिग्ध फंड ट्रांसफर मामले में कोलकाता के 5 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच के घेरे में केयरवेल एविएशन कंपनी है, जिसके चार्टर्ड प्लेन का इस्तेमाल चुनाव में अभिषेक बनर्जी और अन्य नेताओं ने किया था.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहली बार किसी जब्त विमान (हॉकर 800 A) की नीलामी करते हुए उसे 3 करोड़ रुपये में बेच दिया है.

ED TTI Network Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अमेरिकी संगठन द टिमोथी इनिशिएटिव (TTI) और उसके भारत स्थित नेटवर्क पर विदेशी डेबिट कार्डों के जरिए कथित तौर पर 92.55 करोड़ रुपये भारत लाने का आरोप लगाया है.

दिल्ली के 650 करोड़ के मेडिकल इक्विपमेंट और सर्जिकल सामान खरीद घोटाले में पूर्व डायरेक्टर डॉ. वत्सला अग्रवाल पर शिकंजे के बाद अब ED की एंट्री होने जा रही है. ACB की जांच के बीच इस मामले में 100 से अधिक डॉक्टरों और अफसरों से पूछताछ की तैयारी है.