Bharat Express DD Free Dish

ED

लैंड फॉर जॉब मामले में 28 फरवरी को होनी है अगली सुनवाई. अगली सुनवाई के दिन कोर्ट आरोपियों की नियमित ज़मानत पर भी सुनवाई करेगा.

ईडी ने कथित 120 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में 12 पीएफआई सदस्यों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया. ईडी ने कहा है कि 120 करोड़ में से 60 करोड़ सीधे पीएफआई के खाते में आए.

हेमन्त सोरेन ने कोर्ट के सामने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि, उन्हें ED ऑफिस में काफी परेशानी हो रही है. ED कोर्ट में उन्हें सूर्य की रोशनी भी नहीं मिल रही है.

Delhi Liquor Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 17 फरवरी को कोर्ट में पेश हों.

Harak Singh Rawat: मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी, हरक सिंह रावत के कई ठिकानों पर जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक ईडी, कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है.

CM अरविंद ​केजरीवाल के खिलाफ आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कुछ दलीलें सुनीं. केजरी पर आरोप है कि उनकी शराब नीति से कुछ शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचा है. इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत ली गई.

Champai Soren Swearing Ceremony Updates: झारखंड के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज दोपहर 12 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. वहीं महागठबंधन के सभी विधायकों को आज हैदराबाद भेजा सकता है.

CM Hemant Soren on Arrest: गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने एक वीडियों जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें फर्जी शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है. सीएम सोरेन ने कहा कि आज नहीं तो कल सत्य की जीत होगी.

हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले में ED की कार्रवाई चल रही है. 31 जनवरी को दिनभर उनसे पूछताछ की खबरें आती रहीं. रात को ED उन्हें कार में बिठाकर अपने दफ्तर ले गई. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी ED दफ्तर पहुंची हैं.

कथित भूमि घोटाला मामले में जांच को लेकर करीब छह घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है.