Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Election Commission

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान की घोषणा की है. नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी..

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि मतदाता सूची में धांधली करने वाले 4 चुनाव अधिकारियों के खिलाफ मंगलवार तक एफआईआर दर्ज की जाए. ममता बनर्जी ने पहले इस कार्रवाई का विरोध किया था.

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए इसे मार्च में सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया है. याचिका में तर्क दिया गया है कि 'मुफ्त की घोषणाएं' स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की जड़ों को हिलाती हैं और यह भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है. चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के बीच इस मुद्दे पर तीखी बहस जारी है.

असम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण और 'घुसपैठियों' के नाम हटाने को लेकर संग्राम अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. क्या असम में भी बिहार की तर्ज पर घर-घर सत्यापन (SIR) होगा? याचिकाकर्ताओं का दावा है कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो पूरी प्रक्रिया बेकार हो जाएगी.

बिहार एसआईआर की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक रैलियों, धार्मिक आयोजनों और बड़े सार्वजनिक समारोहों में एसओपी लागू करने की याचिका को खारिज कर दिया.

पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई सूर्यकांत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित हो और एसआईआर प्रक्रिया समयबद्ध, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाए.

UP SIR: उत्तर प्रदेश में SIR के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं. जानें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का आसान तरीका और जरूरी तारीखें.