Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Election Commission

सुप्रीम कोर्ट में टोटलाइजर मशीनों के इस्तेमाल को लेकर दायर याचिका पर सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से दो सप्ताह में जवाब मांगा है.

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले में दायर याचिकाओं को संविधान पीठ के पास भेजने या नहीं भेजने के मुद्दे पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के लिए स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर चुनाव आयोग से हलफनामा दाखिल कर जवाब मांगा है.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2012 में चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी से भावुक होकर कहा था कि मैं आत्महत्या कर लूंगा.

Voter List Revision: चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान के तहत चार राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की है. 22 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं.

दिल्ली में 30 जून से वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान शुरू होने जा रहा है. इस दौरान BLO घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे और फॉर्म जमा करेंगे. अभियान 29 जुलाई तक चलेगा. जानिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और पूरी प्रक्रिया कैसे होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची के लिए नागरिकता की सीमित जांच कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्धारण केंद्र सरकार (गृह मंत्रालय) ही करेगी.

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने केंद्र सरकार के 2023 के नए कानून का विरोध किया, जिसमें चयन समिति से मुख्य न्यायाधीश को बाहर कर दिया गया है.

यह मामला मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति से जुड़े नए कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आधारित है. सुप्रीम कोर्ट ने इन याचिकाओं पर सुनवाई टालने से इनकार करते हुए कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण मामला है और इसे आगे नहीं टाला जा सकता है.

सांसद मनोज तिवारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर अपना विश्लेषण देते हुए इसे 'भ्रष्ट सत्ता के खिलाफ महिलाओं के गुस्से' और 'पीएम मोदी पर जनता के विश्वास' की जीत बताया है. 36 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के बाद उन्होंने महसूस किया कि बंगाल का सर्व समाज विकास के पक्ष में खड़ा हुआ है.