Mahakumbh 2025: महाप्रसाद रसोई में पहुंच खास से आम हो गईं अडाणी परिवार की सास-बहू, काम कर रही महिलाओं संग बटाया हाथ
महाकुंभ 2025 में अडाणी परिवार ने इस्कॉन की रसोई में सेवा देते हुए सादगी और संस्कृति की मिसाल पेश की, जहां डॉ. प्रीति अडाणी और परिधि अडाणी ने रोटियां बनाने और मटर छीलने जैसे कामों में भाग लिया.
महाकुम्भ में भारतीय दर्शन और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बना श्री आदि शंकर विमान मंडपम्
प्रयागराज की पुण्य भूमि पर स्थित आदि शंकर विमान मंडपम मंदिर एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बन रहा है. मंदिर की आभा ऐसी है कि वो श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच ही लेती है.
महाकुंभ: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने ‘संगम घाट’ पर की पूजा-अर्चना, बताया- ‘अद्भुत अनुभव’
अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी मंगलवार को संगम नगरी प्रयागराज में 'महाकुंभ 2025' के भव्य आयोजन में पहुंचे. इस दौरान गौतम अदाणी ने महाकुंभ मेला में इस्कॉन मंदिर के शिविर का दौरा किया.
गौतम अदाणी ने छात्रों से कहा, ‘आप भारत के ग्लोबल एंबेसडर बनने की राह पर’
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोमवार को छात्रों से कहा कि भारत अब रनवे पर उड़ान भरने को तैयार है और आप भारत के ग्लोबल एंबेसडर बनने की राह पर हैं.
Adani Group ने महाकुंभ को समर्पित वेबसाइट लांच की, इससे मिलेगी प्रयागराज में चल रहे सेवा कार्यों की जानकारी
अदाणी समूह ने महाकुंभ को समर्पित वेबसाइट लांच किया है. महाकुंभ की विविधता को दर्शाता यह वेबसाइट अदाणी समूह के तत्वाधान में महाकुंभ में चल रहे सेवा कार्यों पर भी प्रकाश डालता है.
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अदाणी समूह को मिला गीता प्रेस का साथ
Adani Group Cultural Services: अदाणी समूह और गीता प्रेस मिलकर महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मुफ्त आरती संग्रह वितरित कर रहे हैं. 1 करोड़ आरती संग्रह बांटने का लक्ष्य रखा गया है.
ISKCON के चेयरमैन गुरु प्रसाद स्वामी महाराज से मिले Gautam Adani, कहा- आपके पास एक शानदार संगठन, हम मदद के लिए आप पर निर्भर रहेंगे
अडानी समूह और इस्कॉन (ISKCON) ने इस साल प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है. महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जाएगी.
Maha Kumbh: कुंभ में आए श्रद्धालुओं को 1 करोड़ ‘आरती संग्रह’ की प्रतियां नि:शुल्क बांटेगा Adani Group
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं.
Adani Foundation ने MP के शिवपुरी में परिधान प्रशिक्षण और उत्पादन केंद्र की आधारशिला रखी, 1500 से अधिक महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
इस अवसर पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “यह सशक्तिकरण का युग है. हमें आपकी (महिलाओं की) प्रतिभा को विश्व मानचित्र पर प्रदर्शित करना चाहिए. मैं गौतम अडानी जी और अडानी फाउंडेशन के प्रति दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे अनुरोध को स्वीकार किया और परियोजना को तेजी से शुरू किया.
अडानी ग्रुप इस्कॉन के साथ मिलकर महाकुंभ में शुरू करेगा ‘महाप्रसाद सेवा’, लाखों लोगों को मिलेगा नि:शुल्क भोजन
अडानी ग्रुप ने गुरुवार को लोगों की सेवा के उद्देश्य से धार्मिक संस्थान इस्कॉन के साथ मिलकर प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू करने का फैसला किया है.







