Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उम्मीद से बेहतर रहा भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे गवाही

भारत की जीडीपी विकास दर 2022-23 में 7.2 प्रतिशत रही है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने ये आंकड़े जारी किये.

India’S GDP Growth Rate : देश की जीडीपी विकास दर( GDP Growth Rate ) 2022-23 के आंकड़े बुधवार को जारी किए गए. भारत की जीडीपी विकास दर 2022-23 में 7.2 प्रतिशत रही है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने ये आंकड़े जारी किये. आपको  मालूम हो कि फाइनेंशियल ईयर 2022 ( FY22 ) में भारत की GDP ग्रोथ 9.1% रही थी, और फाइनेंशियल ईयर 23 के लिए भारत की GDP ग्रोथ 7% रहने की संभावना जताई गई है. हालांकि पूरी दुनिया के प्रमुख देशों से तुलना की जाए तो 7.2% की ग्रोथ रेट काबिले तारीफ है. वहीं मार्च तिमाही की बात करें तो  इस तिमाही में भारत की इकोनॉमी 6.1 फीसदी की दर से बढ़ी. एक साल पहले इसी तिमाही में ग्रोथ रेट 4 फीसदी रिकॉर्ड किया गया था. जबकि दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 4.4 फीसदी रिकॉर्ड किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की  तारीफ-

प्रधानमंत्री मोदी ने जीडीपी के आंकड़ों को देखकर कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच वित्तीय वर्ष 2022-23 की जीडीपी वृद्धि के आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था के लचीलेपन को दिखाते हैं

ये भी पढ़ें- Coal India में 3% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, रिटेल निवेशक भी लगा सकेंगे बोली

सबसे तेजी से बढ़ रही है भारतीय अर्थव्यवस्था-

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी माना है कि आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में कमी के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2022 में भारत की GDP ग्रोथ 9.1% रही थी, और अभी कुछ महीने पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए भारत की GDP ग्रोथ 7 रहने की संभावना जताई गई थी, लेकिन वास्तविक आंकड़ों में इसके 7.2 फीसदी होने की बात कही गई है जो उम्मीद से कहीं ज्यादा है. भारत की विकास दर को देखते हुए अब 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना ज्यादा दूर नही लग रहा है.

चीन से दोगुनी है भारत की विकास दर –

भारत की GDP की ग्रोथ रेट (7.2%) दर्ज ही है जो कि चीन की विकास दर (4.4%) से लगभग दोगुनी है. चीन फिलहाल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द ये अमेरिका को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश बन सकता है. वहीं भारत की बात करें तो अगर भारत अपनी वर्तमान ग्रोथ रेट यानि 7.2% को बरकरार रखता है या उससे ज्यादा दर से बढ़ता है तो भारत भी इसी दशक में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाला देश बन जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital