Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gorakhpur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में ₹268 करोड़ की लागत से निर्मित एवं 52 एकड़ में विस्तृत महायोगी गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया. इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहे.

यह आयुष विश्वविद्यालय भटहट क्षेत्र के पिपरी में 52 एकड़ क्षेत्रफल में बना है. इसकी स्वीकृत लागत 267.50 करोड़ रुपये है.

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा बनवाए गए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्री सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री जिस सुरक्षा फ्लीट का शुभारंभ करेंगे, उसमें 5 इनोवा, 5 कैम्पर, 4 एम्बुलेंस, 2 क्रेन और 1 हाइड्रा वाहन शामिल हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंडक सिंचाई विभाग गोरखपुर के चीफ इंजीनियर के विरुद्ध जमानती वारंट जारी कर 27 मई को पेश होने का निर्देश दिया. कोर्ट ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की मूल पत्रावली पेश करने का आदेश भी दिया है.

गोरखपुर में हुए एक यज्ञोपवीत संस्कार अनुष्ठान में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास, योगगुरु कैलाशानंद गिरी जी महाराज, भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला और यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने शिरकत की.

8 Years of Yogi Government: योगी सरकार के 8 साल में लव जिहाद कानून, पेपर लीक पर सख्ती, महिला-सुरक्षा, किसानों को मुफ्त बिजली और राज्य कर्मचारियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा जैसे अहम कदम उठाए गए.

Yogi Government Achievements: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने अपनी सरकार की छोटी-बड़ी उपलब्धियों को रेखांकित किया.

योगी सरकार प्रदेश के उन जिलों में जमीनों के सर्किल रेट का पुनरीक्षण तेजी से करवा रही है, जहां वर्षों से यह प्रक्रिया लंबित थी. 1 जनवरी 2024 से अब तक 37 जिलों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिससे किसानों को उनकी जमीन का सही मूल्य मिल सकेगा.

गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे मोबाइल फोन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो अपने सदस्य को ‘सफलता दर’ के बावजूद निश्चित वेतन देने के साथ-साथ उन्हें मुफ्त खाना भी उपलब्ध कराते थे.

गीता प्रेस ने धार्मिक ग्रंथों के अलावा छोटी-छोटी पुस्तिकाओं का भी प्रकाशन किया है. इन पुस्तकों का उद्देश्य लोगों को हिंदू धर्म और संस्कृति की शिक्षा देना है.