Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

HARYANA NEWS

हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने भिवानी डिपो की एक सरकारी रोडवेज बस (HF55GV-3683) चुरा ली. शुक्रवार रात को नाइट स्टे के लिए खड़ी की गई यह बस सुबह गायब मिली. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

Ambala Borewell Rescue Fails: हरियाणा के अंबाला में 4 साल का मासूम निर्भय 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया था. सेना और NDRF ने 21 घंटे तक महा-रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Ambala Boy Falls In Borewell: हरियाणा के अंबाला (धनौरा गांव) में 4 साल का बच्चा निर्भय खेलते समय 220 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया है. सेना, पुलिस और NDRF युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं. जानिए ग्राउंड जीरो का पूरा हाल

Haryana Rajasthan HISTORIC WATER DEAL: हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल समझौता संपन्न हो गया है. मोदी सरकार के प्रयास से दोनों राज्‍यों का 30 साल पुराना विवाद खत्म हो गया, लाखों लोगों को पीने का पानी मिलेगा.

Faridabad Dog Attack: फरीदाबाद की मलबेरी काउंटी सोसाइटी में 10 वर्षीय छात्र पर आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बच्चे के शरीर पर 15 से अधिक डॉग बाइट के निशान मिले, 50 टांके लगे और परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Haryana News: हरियाणा में कफ सिरप की बिक्री और यूज पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार ने कहा है कि जिन कफ सिरप में डायथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया है, उसे बिल्कुल भी ना खरीदें और ना बेचें.

Swachh Bharat Mission Ambala: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर अंबाला में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया. उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय आंदोलन बताते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की.

Haryana Murder Case: हरियाणा के करनाल में सिर्फ 10 रुपये को लेकर एक ग्राहक ने सब्जी दुकानदार की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के वक्त मृतक की बेटियां वहां मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाती रहीं, लेकिन कोई आगे नहीं आया. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Death: हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्‍होंने लिवर की बीमारी के चलते दम तोड़ा. म्यूजिक इंडस्ट्री में छाई उदासी.

Gurugram drug raid: हरियाणा के गुरुग्राम में ड्रग कंट्रोल विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख की नकली दवाइयां बरामद की है. यह दवाइयां मुनाफे के चलते दिल्ली में सप्लाई की जानी थी. लेकिन इससे पहले ही गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग मे रेड मार दी और गाड़ी सहित ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.