Bharat Express DD Free Dish

Hindi National News

2025 में 90 से अधिक कंपनियों ने आईपीओ के लिए ₹1 लाख करोड़ जुटाने का मसौदा दायर किया है, जो भारत में पूंजी जुटाने का रिकॉर्ड तोड़ सिलसिला जारी रखेगा. बीएसई सीईओ सुंदररमन राममूर्ति ने बताया कि कई कंपनियां पब्लिक होने की योजना बना रही हैं.

भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में नवंबर 2024 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले छह महीनों में सबसे अधिक है। यह वृद्धि निम्न आधार प्रभाव के कारण हुई है.

भारत में स्टार्टअप फंडिंग 2016 के 8 अरब डॉलर से बढ़कर 115 अरब डॉलर हुई, जबकि स्टार्टअप्स की संख्या 400 से बढ़कर 1.57 लाख से अधिक हो गई. यह स्टार्टअप इंडिया पहल के बाद से भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में बड़ा बदलाव है.

केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया, जो दिसंबर 2024 में जारी किए गए 89,086 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है. यह राशि राज्यों को उनके पूंजीगत व्यय और विकास तथा कल्याण से जुड़े खर्चों को तेज करने में मदद करेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, कोर्ट ने बीएमसी को निर्देश दिया है कि वह उसकी अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई न करे.

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि विदेश में लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाने वाले ट्रांसजेंडरों को भारत लौटने और पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए अद्यतन जानकारी देने की अनुमति दी जाएगी.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे.

भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ने चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए एक बयान दिया, जिसने विवाद को जन्म दे दिया.

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है, दिल्ली में बारिश की संभावना है जिससे ठंड और बढ़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

प्रयागराज की पावन धरती पर शुक्रवार को भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से हुए मेगा कॉन्क्लेव ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ में श्री निर्मल पंचायती अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री और लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने महाकुंभ को लेकर बातचीत की.