Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ये क्या हो गया! होली में झगड़ा शांत कराने पहुंची पुलिस पर ही टूट पड़े शराबी, दरोगा-हेड कांस्टेबल घायल

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर शराबियों ने हमला कर दिया. दरोगा और हेड कांस्टेबल घायल हुए, तीन आरोपी गिरफ्तार.

रिपोर्ट- अवनीश तिवारी


उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां मामला शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर ही लोगों ने हमला कर दिया. घटना चंजौली के अलीनगर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार (3 मार्च) रात परशुरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास मारपीट की सूचना मिलने पर पलिस टीम वहां पहुंची और जब मामला शांत कराकर वहां से निकल रही थी, तभी आधा दर्जन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया.

जानिए क्या है पूरा मामला

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित डीजल कॉलोनी में मंगलवार रात पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. परशुरामपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास मारपीट की सूचना पर पहुंचे दरोगा दिनेश सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल यादव पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पीछे से हमला कर दिया.

दरोगा की हुई पिटाई

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी मौके पर विवाद शांत कराकर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से पिटाई की. हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी तक फाड़ दी. घटना में दरोगा दिनेश सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि हेड कांस्टेबल अनिल यादव का हाथ फ्रैक्चर हो गया है. दोनों घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया

घटना की सूचना मिलते ही पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे, जब उन्होंने पुलिस पर हमला किया.


ये भी पढ़ें: गाजियाबाद खोड़ा में पांच मंजिला इमारत में आग, 150 लोग सुरक्षित निकाले गए


सीओ अरुण सिंह के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital