Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

india news

मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्षी सांसदों के महाभियोग प्रस्ताव का 36 पूर्व जजों ने विरोध किया. उन्होंने इसे न्यायपालिका पर हमला बताया. इससे पहले 56 जज भी विरोध जता चुके हैं.

मथुरा में विश्व हिंदू परिषद की ओर से शौर्य यात्रा आयोजित की गई। यह यात्रा मसानी वेद मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुज़री, जहां लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी गई। कथा वाचक देवकी नंदन महाराज ने शौर्य यात्रा के दौरान कहा कि मथुरा में भव्य मंदिर बनेगा जैसे अयोध्या में हुआ। उन्होंने बाबर की विचारधारा के खिलाफ कड़े शब्द कहे और सनातनियों के अधिकारों की बात की। शौर्य और इतिहास के प्रति यह यात्रा एक महत्वपूर्ण प्रतीक रही।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो महासंकट से जूझ रही है. क्रू की कमी और नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन नियमों के चलते इस एयरलाईन का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सूत्रों का कहना है कि केवल 4 दिसंबर को ही बड़े एयरपोर्ट्स पर इंडिगो की 250 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुई थी और 5 दिसंबर की सुबह भी कई उड़ानें प्रभावित रहीं. हजारों उड़ानें कैंसिल कर दी गईं. इस मामले में सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच कराने का फैसला लिया है.

बिहार विधान सभा अध्यक्ष के चुनाव में NDA की जीत के बाद बीजेपी की नेताओं ने बड़ा बयान दिया है। सदन पहुंचते ही उन्होंने भारत एक्सप्रेस के संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत की। बता दें कि NDA नेताओं ने कहा कि प्रेम कुमार का स्पीकर बनना NDA की मजबूत एकता और व्यवस्था का संकेत है....

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 12 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हो गए. भीषण हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर फंसे यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला.

दिल्‍ली के प्रगति मैदान में 'नवयुग खादी फैशन शो' आयोजित हुआ. KVIC अध्यक्ष मनोज कुमार ने खादी को 'राष्ट्रप्रेम और आधुनिक जीवनशैली' का प्रतीक बताया. कहा- मोदी सरकार के 11 वर्षों में 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिला.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले 83 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद अवधिया की जिंदगी एक झूठे आरोप ने बदल दी. साल 1986 में लगे 100 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप ने उनकी नौकरी,परिवार और सम्मान सब छीन लिया. अब,39 साल बाद हाईकोर्ट ने उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया है. लेकिन न्याय मिलने में हुई देरी ने उनके जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है.अवधिया इस केस से बरी होने के बाद अब सरकार से अपनी बकाया पेंशन और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं, ताकि अपने जीवन के बचे हुए दिन सुकून से गुजार सकें.

दिल्ली धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का डिजिटल फिदायीन नेटवर्क सामने आया है।जांच में पता चला कि लाल किला ब्लास्ट सिर्फ ट्रेलर था और संगठन भारत के खिलाफ बड़े हमले की योजना बना रहा है। संगठन ने ‘तुहफत उल मोमिनात’ नाम का ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किया, जिसमें महिलाएं शामिल होती हैं और इसके जरिए फंडिंग जुटाई जाती है।

दिल्ली ब्लास्ट केस में आतंक के डॉक्टर मॉड्यूल की जांच में एजेंसियों को कई चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लगी हैं. इस मॉड्यूल से जुड़े हर आतंकी की अपनी एक अलग कहानी और काम लेकिन मकसद एक है. मॉड्यूल का हर आतंकी दिए गए काम को अंजाम देने में शिद्दत से जुटा था. और इस मॉड्यूल में काम करता था. यहीं नहीं इन लोगों को अलग-अलग जिम्मदारियां दी गई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जाने-माने वकील बर्जिस देसाई से मुलाकात की और उनकी किताब की प्रति प्राप्त की. यह घटना कानूनी, सामाजिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है, और जल्द ही देसाई की पुस्तक का विषय भी सार्वजनिक होने की उम्मीद है.