Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

India vs Australia

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत उस्मान ख्वाजा के लिए जीवनदान के साथ हुई, जब लेग गली में यशस्वी जायसवाल ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया. इस जीवनदान के बावजूद, ख्वाजा बुमराह के खिलाफ सहजता से खेल नहीं पाए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने 9 विकेट पर 252 रन बना लिए और फॉलोऑन से बच गया. इस दौरान आकाश दीप ने एक दिग्गज बल्लेबाज का बल्ला लेकर नाबाद 27 रन बनाए, जिससे भारत को फॉलोऑन से बचने में मदद मिली.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम 9 विकेट पर 252 रन बना चुकी है और वह ऑस्ट्रेलिया के 445 रन से 193 रन पीछे है. मैच बारिश से प्रभावित रहा और भारतीय टीम ने फॉलोऑन से बचने के लिए आखिरी विकेट के लिए 39 रन जोड़े.

दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि लेकिन किसी खिलाड़ी का सिर्फ़ एक मैच के प्रदर्शन पर आंकलन करना सही नहीं है. हम किसी भी खिलाड़ी के खेलने के विकल्प को खुला रखते हैं क्योंकि हम मैच जीतना चाहते हैं और अगर इसके लिए हमें बदलाव करना होगा तो हम करेंगे.

हेड ने जहां 140 रनों की धमाकेदार पारी खेली, वहीं आउट होने के बाद उनकी और सिराज की नोकझोंक ने यह संकेत दे दिया कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मानसिक युद्ध में भी कोई कसर नहीं छोड़ने वाले.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को BGT के दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराकर श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर दिया है. कंगारूओं को जीत के लिए केवल 19 रनों का टारगेट दिया था जिसको मेजबान टीम ने बगैर विकेट खोए हासिल कर लिया. 

एडिलेट टेस्ट के पहले दिन भारत ने पहली पारी में 180 रन बनाए. इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं.

ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाइनअप और उनके मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के तनाव की अटकलों को खारिज कर दिया है.

भारत यहां एडिलेड में एक बार फ‍िर डे-नाइट टेस्‍ट खेलेगा और चेतेश्‍वर पुजारा का मानना है कि गुलाबी गेंद से जल्‍दी ही सामंजस्‍य बैठाना होगा क्‍योंकि यह थोड़ा अधिक स्किड होती है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. यह मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं.