Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

India VS South Africa

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे में विराट कोहली का शानदार शतक भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सका. एडेन मार्करम के 110 रन और बावुमा के 46 रनों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने यह मैच 4 विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया.

रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने 102 गेंदों में 52वां शतक जड़ा. रोहित शर्मा और केएल राहुल की बेहतरीन पारियों ने भारत को 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन तक पहुंचाया.

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में 102 गेंदों में शतक लगाकर अपने वनडे करियर का 52वां शतक पूरा किया.

भारतीय क्रिकेट टीम रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा तीन ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और जबरदस्त फॉर्म से विपक्षी टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं. जानें कौन हैं ये खिलाड़ी और क्यों माना जा रहा है उनका प्रदर्शन निर्णायक.

टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद गौतम गंभीर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं. रांची में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक फैन द्वारा ‘कोचिंग छोड़ दो’ चिल्लाने का वीडियो वायरल हो गया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

Test Series Loss: टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. लगातार हार के बाद कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठे, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि उनके भविष्य का फैसला BCCI करेगा.

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत पर मजबूत पकड़ बना ली है. सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है और भारत की कोशिश मुकाबला जीतकर सीरीज बराबर करने की है.

गुवाहाटी टेस्ट (Guwahati Test) में पहला अनोखा प्रयोग, अब खिलाड़ियों को लंच के समय चाय और टी ब्रेक पर खाना मिलेगा. सूर्योदय जल्दी होने के कारण मैच (India vs South Africa Test Match) सुबह 9 बजे शुरू होगा. जानें क्यों बदल दी गई पूरी दिनचर्या.

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. गर्दन की चोट के कारण कप्तान शुभमन गिल बाहर हो गए हैं और अब ऋषभ पंत को गुवाहाटी टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कोलकाता टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए और बाद में ICU में भर्ती किए गए. बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि वह इस मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे.