Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

india

India Ethiopia Relations: भारत और इथियोपिया के बीच व्यापारिक संबंध 2000 साल पुराने हैं. मसालों और रेशम के बदले सोना और हाथीदांत का आदान-प्रदान होता था. पीएम मोदी के दौरे से रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है.

बैठक की अगुवाई केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने की थी. बैठक के दौरान श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे. नए नियम में कर्मचारी और कंपनी दोनों के हिस्से को मिलाकर 75 प्रतिशत तक निकासी की अनुमति दी गई है. इससे नौकरीपेशा लोगों को जरूरत के समय अपने ही पैसे तक आसान पहुंच मिलेगी. साथ ही रिटायरमेंट के लिए जरूरी बचत भी सुरक्षित बनी रहेगी.

India Pakistan UN: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने कड़ा जवाब दिया. भारतीय राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते की भावना को युद्ध और आतंकी हमलों से तोड़ा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में हुई टेलीफोन बातचीत को भाजपा सांसदों ने सकारात्मक संकेत बताया है.

Mexico Tariff War: मैक्सिको ने भारत समेत इन देशों से आने वाले सामानों पर 2026 से 50% तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसका असर इन उत्पादों पर पड़ेगा.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इस स्ट्रेटेजी में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. साथ ही साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालने के बजाए भारत और जापान जैसे देशों के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.

भारत और सऊदी अरब के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. 1947 से शुरू हुआ यह रिश्ता अब रणनीतिक साझेदारी में बदल चुका है. पीएम मोदी के कार्यकाल में रक्षा, ऊर्जा, निवेश और IMEC आर्थिक गलियारे में सहयोग तेजी से बढ़ा है.

वंदे मातरम पर चल रही बहस एक बार फिर सुर्खियों में है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि मुसलमानों में वंदे मातरम को लेकर जो भ्रम फैला है, वह कांग्रेस की वर्षों की तुष्टिकरण नीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में कहीं भी देशभक्ति गीत गाने की मनाही नहीं है। बीजेपी इस दिन को गौरव दिवस के रूप में मना रही है और विपक्ष पर राष्ट्रभावना को बांटने का आरोप लगा रही है। कमाल खान का कहना है — वंदे मातरम एकता का प्रतीक है, विवाद का नहीं।

बिहार विधानसभा चुनाव में अब चंद दिन ही बचे हैं, और सभी राजनीतिक दलों के छोटे-बड़े नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी कड़ी में अपनी पार्टी के प्रचार अभियान में उतरीं लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलीपूत्र से सांसद मीसा भारती ने इंडिया गठबंधन को मजबूत बताते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला है। भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने न केवल गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया, बल्कि अपने दोनों छोटे भाइयों को लेकर भी अहम बातें कहीं। चलिए, सुनते हैं मीसा भारती ने क्या कुछ कहा…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल आयात बंद करेगा.