Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

india

India Pakistan UN: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने कड़ा जवाब दिया. भारतीय राजदूत हरीश पर्वथानेनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते की भावना को युद्ध और आतंकी हमलों से तोड़ा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में हुई टेलीफोन बातचीत को भाजपा सांसदों ने सकारात्मक संकेत बताया है.

Mexico Tariff War: मैक्सिको ने भारत समेत इन देशों से आने वाले सामानों पर 2026 से 50% तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसका असर इन उत्पादों पर पड़ेगा.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे के बीच अमेरिका ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी जारी की है. इस स्ट्रेटेजी में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला गया है. साथ ही साउथ चाइना सी में चीन के खिलाफ अकेले मोर्चा संभालने के बजाए भारत और जापान जैसे देशों के साथ सहयोग करने के लिए भी कहा है.

भारत और सऊदी अरब के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. 1947 से शुरू हुआ यह रिश्ता अब रणनीतिक साझेदारी में बदल चुका है. पीएम मोदी के कार्यकाल में रक्षा, ऊर्जा, निवेश और IMEC आर्थिक गलियारे में सहयोग तेजी से बढ़ा है.

वंदे मातरम पर चल रही बहस एक बार फिर सुर्खियों में है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमाल खान ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि मुसलमानों में वंदे मातरम को लेकर जो भ्रम फैला है, वह कांग्रेस की वर्षों की तुष्टिकरण नीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में कहीं भी देशभक्ति गीत गाने की मनाही नहीं है। बीजेपी इस दिन को गौरव दिवस के रूप में मना रही है और विपक्ष पर राष्ट्रभावना को बांटने का आरोप लगा रही है। कमाल खान का कहना है — वंदे मातरम एकता का प्रतीक है, विवाद का नहीं।

बिहार विधानसभा चुनाव में अब चंद दिन ही बचे हैं, और सभी राजनीतिक दलों के छोटे-बड़े नेता प्रचार में पूरी ताकत झोंक चुके हैं। इसी कड़ी में अपनी पार्टी के प्रचार अभियान में उतरीं लालू यादव की बड़ी बेटी और पाटलीपूत्र से सांसद मीसा भारती ने इंडिया गठबंधन को मजबूत बताते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला है। भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में उन्होंने न केवल गठबंधन की एकजुटता पर भरोसा जताया, बल्कि अपने दोनों छोटे भाइयों को लेकर भी अहम बातें कहीं। चलिए, सुनते हैं मीसा भारती ने क्या कुछ कहा…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल आयात बंद करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना का भारत आगमन पर स्वागत किया. भारत ने मंगोलिया के नागरिकों के लिए मुफ्त ई-वीजा की भी घोषणा की.

NCERT ने स्कूलों के लिए ‘स्वदेशी’ पर नए मॉड्यूल जारी किए हैं, जो 1905 के बंगाल विभाजन आंदोलन से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के आह्वान तक स्वदेशी के ऐतिहासिक और आधुनिक स्वरूप को दर्शाते हैं.