Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Indian Army operation

पाकिस्तान के बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और कुख्यात आतंकी रऊफ असगर की मौत की पुष्टि हो गई है. सूत्रों के अनुसार, रऊफ असगर को हाल ही में भारतीय एयरस्ट्राइक में मार गिराया गया.

मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक में मुरीदके में मरकज तैयबा पर हुए हमले में लश्कर-ए-तैयबा के एचवीटी (हाई वैल्यू टेररिस्ट) अब्दुल मलिक और मुदस्सिर मारे गए. साथ ही लश्कर के दो और आतंकी वकास और हसन भी ढेर हुआ हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अबदुल्ला को जम्मू-कश्मीर में लोगों को बंकरों में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है. देश भर मे जंग जैसे हालात से निपटने के लिए मौक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है.

प्रेस ब्रीफिंग में Col Sofia Qureshi ने कहा, "पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया."

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ऑपरेशन सिंदूर के पीछे भारत सरकार की मंशा स्पष्ट की है. उन्होंने बताया कि भारत के पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आतंकियों की शरणस्थली है. भारत ने नपे-तुले अंदाज में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया.

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में कुछ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. पर्यटकों ने बताया था कि आतंकियों ने चुन-चुनकर गोली मारी थी.

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने कहा कि पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक करने के लिए मेरा पूरा परिवार प्रधानमंत्री मोदी  के साथ है. भारतीय सेना ने आज बदला ले लिया है.

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है.

हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने बयान जारी किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दुश्मन देश की ओर से "कायराना हमले" कर पाकिस्तान पर जंग थोपी गई है. पाकिस्तान के पास इसका जवाब देने का अधिकार है और दिया जा रहा है.

पुंछ जिले के सुरनकोट जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का खुलासा किया. अभियान के दौरान 5 आईईडी, कम्युनिकेशन डिवाइस और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.