Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Indian Railways

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को रेल मंत्रालय की लगभग 9,450 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है.

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में 512 रेलवे स्टेशनों की यात्री सुविधाओं की जांच में 458 स्टेशन न्यूनतम मानकों पर खरे नहीं उतरे. कई स्टेशनों के पानी के सैंपल में E. coli और Total Coliform बैक्टीरिया मिले, जबकि टॉयलेट, यूरिनल और नलों की भी कमी सामने आई.

त्योहारों से पहले रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने की तैयारी तेज कर दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को काम पूरा करने का निर्देश दिए हैं.

रेलवे ने बड़गाम से दिल्ली के आदर्श नगर के बीच चलने वाली कार्गो पार्सल ट्रेन सेवा बंद होने की खबरों को खारिज किया है.

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों का सामान चोरी होने की घटनाओं पर कंज्यूमर कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही या कोच अटेंडेंट के गायब रहने के कारण यदि कोई सामान चोरी होता है, तो रेलवे प्रशासन को मुआवजा चुकाना ही होगा.

Vande Bharat Heart Transport: भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत ट्रेन के जरिए सूरत से अहमदाबाद तक एक जिंदा मानव हृदय को ट्रांसप्लांट के लिए सफलतापूर्वक पहुंचाया.

भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद तक 'लाइव हार्ट' का सफल ट्रांसपोर्ट किया. ग्रीन कॉरिडोर की मदद से अंग को समय पर यू.एन. मेहता अस्पताल पहुंचाया गया.

Bhopal Ghost Station Nishatpura: भोपाल का वीरान और 'भूतिया' कहा जाने वाला निशातपुरा रेलवे स्टेशन 28 जुलाई से शुरू हो रहा है. सीएम मोहन यादव इसका उद्घाटन करेंगे। मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा. जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के निमपुरा वेस्ट आउटर केबिन और मिदनापुर के बीच 14.52 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन बिछाने की 440 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य इस व्यस्त रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ाना और यात्री व मालगाड़ियों की आवाजाही को अधिक सुगम बनाना है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने रेलवे आधुनिकीकरण, डिजिटल इंडिया और सेमीकंडक्टर मिशन में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.