Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jammu-Kashmir news

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा 2025 आज से शुरू हुई. पवित्र अमरनाथ गुफा में भगवान शिव की पहली आरती हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंजती घाटी में भक्तों ने हिमलिंग के दर्शन की देखें वीडियो

अमरनाथ यात्रा की तैयारी के तहत रामबन के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच रवाना हुआ। पुरानी मंडी के महंत रमेश्वर दास ने कहा, "यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह और उमंग है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद आरिब अहमद को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 20,000 पाकिस्तानी रुपये बरामद हुए। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ और जांच में जुटी हैं.

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के चिंगुस के पास चटियारी इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए.

NIA ने पहलगाम आतंकी हमले के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. एजेंसी ने मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को खारिज किया है

Maa Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटि के पास भारी बारिश के कारण अर्धकुमारी-भवन बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन हुआ है. सेवा अस्थाई रूप से बंद है और श्रद्धालु वैकल्पिक प्राचीन मार्ग से यात्रा कर रहे हैं.

पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि पर केंद्र सरकार के रुख पर सीएम उमर अब्दुल्ला ने कड़ा ऐतराज जताया. चेनाब से प्रस्तावित नहर योजना का विरोध करते हुए कहा– "पहले हम अपना पानी इस्तेमाल करेंगे, फिर देखेंगे."

Iran-Israel War: जम्मू-कश्मीर के 7 बच्चे ईरान मे फंसे हुए हैं. जिसे लेकर डोडा जिले के जिलाधिकारी हरविंदर सिंह ने कहा कि डोडा जिले के सात बच्चे अभी ईरान में फंसे हुए हैं. सभी बच्चे मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान गए थे. हम उनके परिवार के साथ संपर्क में बने हुए हैं.

बर्खास्त किए गए कर्मचारी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन (HM) जैसे आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे थे. इनमें एक पुलिस कांस्टेबल, एक सरकारी शिक्षक और एक मेडिकल कॉलेज का जूनियर असिस्टेंट शामिल है.

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, CASO ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकी आत्मसमर्पण को मजबूर, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम. हथियार और नकदी बरामद.