यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को याचिकाकर्ता ने लिया वापस
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को याचिकाकर्ता ने वापस ले लिया है, जिसमें यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के फैसले को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को नए सिरे से याचिका दाखिल करने को कहा.
निठारी हत्याकांड मामले में आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मार्च में करेगा सुनवाई
नोएडा के निठारी हत्याकांड मामले में आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मार्च में सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को पेश करने का निर्देश दिया है.
Amazon और Flipkart के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को SC ने कर्नाटक HC में ट्रांसफर करने का दिया आदेश
सीसीआई ने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एंटी-कंपीटिटिव प्रैक्टिस का आरोप लगाया है. सीसीआई ने अपनी याचिका में अलग-अलग राज्यों में दर्ज मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट या दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की गई थी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने भ्रूण लिंग जांच के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी रद्द की
कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है तो यह बताए कि डॉक्टर ने कानून का उल्लंघन करते हुए प्रसव पूर्व नैदानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया. आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ केवल एक फर्जी रोगी का अल्ट्रासाउंड करने का आरोप है.
सुप्रीम कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में कथित आरोपी विदेशी नागरिक किम वानसू के खिलाफ दर्ज एफआईआर को किया खारिज
जस्टिस सी टी रविकुमार और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने अगस्त 2020 में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को निरस्त कर दिया है. हाई कोर्ट ने विदेशी नागरिक को राहत देने से इनकार कर दिया था.
प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के समर्थन में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को करेगा सुनवाई
यह हस्तक्षेप याचिका AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दायर की है. असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी याचिका में कहा है कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को रद्द नहीं किया जाना चाहिए. रद्द करने से देश का माहौल खराब होगा.
गौतमबुद्धनगर के भाजपा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर SC ने मांगा जवाब
गौतमबुद्धनगर के भाजपा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर महेश शर्मा सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी याचिका में कहा है कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को रद्द नहीं किया जाना चाहिए. रद्द करने से देश का माहौल खराब होगा.
केरल के त्रिशुर पूरम उत्सव को लेकर केरल HC द्वारा जारी दिशा निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका
केरल हाई कोर्ट द्वारा जारी नए दिशा निर्देश के अनुसार त्रिशुर पूरम का आयोजन नहीं किया जा सकता है. केरल में भीषण गर्मी को देखते हुए हाई कोर्ट ने ऐसी परिस्थितियों में दूरी बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे की ओर से दायर जमानत याचिका पर SC ने यूपी सरकार से मांगा जवाब
दोनों पर रामपुर नगर पालिका परिषद की सफाई मशीन को चोरी कराकर उसे जौहर यूनिवर्सिटी में मिट्टी में दफन किए जाने का आरोप है.







