Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Legal news

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिव्यांग व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन मूवी टिकट बुक करने की सुगमता के मुद्दे पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से रूपरेखा की जानकारी मांगी है, जिसमें टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सुगम्यता सुविधाओं के बारे में उचित जानकारी हो.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. को जांच एजेंसी ने पूछताछ का समन भेजा, लेकिन उन्होंने खुद को पीड़ित बताते हुए कोर्ट में रिट पिटीशन दायर की है.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि जहरीले सांपों के काटने के बाद प्राथमिक उपचार के लिए देश के सभी राज्यों को शामिल किया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है, जिसका नाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है. कोर्ट ने चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने का भी निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के अधिकारियों द्वारा भू मालिकों को दिए गए अवैध मुआवजे की जांच का आदेश दिया है. इसके लिए कोर्ट ने एसआईटी का गठन किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने तिहाड़ जेल के 30 अधिकारियों और 2 कर्मचारियों की पुनः बहाली पर विचार करने का निर्देश दिया है, जिन्हें यूनिटेक के पूर्व प्रमोटर संजय चंद्रा और अजय चंद्रा के साथ मिलीभगत के आरोप में निलंबित किया गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर 28 जनवरी को सुनवाई करने का निर्णय लिया है, जो मकोका के मामले में गिरफ्तार हुए थे. दिल्ली पुलिस ने बालियान के जमानत का विरोध किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के एक याचिकाकर्ता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को याचिकाकर्ता को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार करने का आदेश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दहेज हत्या के एक मामले में पति को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने वैवाहिक घरों में कष्ट सहना चाहिए, यह मानसिकता अपराधियों को प्रोत्साहित करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी है, कोर्ट ने बीएमसी को निर्देश दिया है कि वह उसकी अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई न करे.

Latest