Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Lok Sabha Election 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और कहा कि दिल्ली सीएम ने उन्हें लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रत्याशियों के लिए सक्रियता से प्रचार करने को कहा है.

Lok Sabha Election News: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. अब हर जगह चुनावों की बात हो रही है. आइए ऐसे में जानते हैं सियासत से जुड़ीं 29 अप्रैल की बड़ी खबरें, जिन पर पूरे देश की नजर रही.

महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस पर करारा हमला बोला. उन्होंने OBC और SC/ST के आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षी दलों को कोसा.

पिछले 35 साल से इंदौर लोकसभा सीट पर जीत की बाट जोह रही कांग्रेस के उम्मीदवार अक्षय बम ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए आज नामांकन वापसी के आखिरी दिन अपना पर्चा वापस ले लिया. अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है और जल्द औपचारिक रूप से नई पार्टी में शामिल होंगे.

X.com पर यूजर @ShrrinG ने लिखा— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिलचिलाती गर्मी में एक दिन में 4-4 रैलियां और रोड शो कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी एक दिन में अधिकतम 2 रैलियां संबोधित करते हैं, वो भी हर रोज नहीं.”

पीएम मोदी ने कहा कि “मैं चुनावों में लगातार कह रहा हूं कि हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए हैं. मैं कई लोगों से कहता हूं कि जब आप इस चुनाव प्रचार में जाएं तो जिन लोगों के घर नहीं बने हैं, उनकी सूची भेजकर कृपया मेरी मदद करें."

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हैं. भाजपा की ओर से पीएम मोदी लगातार देश भर में दौरा कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने मोर्चा सम्भाल रखा है.

Lucknow: राजनाथ सिंह पार्टी रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट जाएंगे. इस दौरान पूरे रोड शो में ढोल नगाड़े और शंखनाद होगा व फूलों की बारिश की जाएगी.

Lok Sabha Election 2024: खबर का जिक्र करते हुऐ कहा है कि परीक्षा में चार बच्चों ने 'जय श्रीराम' लिख दिया, लेकिन परीक्षक ने उन्हें 50 फीसदी नंबर दे दिए.

यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ.‌ दिनेश शर्मा ने कांग्रेस को बहुरूपिया बताते हुए कहा कि वह जनता को न्याय का लॉलीपॉप दिखाकर उसके साथ अन्याय करने की तैयारी में है.