Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow News

Lucknow Film Promotion: लखनऊ में जैकी श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का प्रमोशन किया. निर्देशक मनीष सैनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दादा और पोते के बीच के खास रिश्ते और सुपरहीरो के रोमांच की कहानी है, जो 29 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है.

Yogi Adityanath Namaz statement: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया है. बकरीद से पहले उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सड़कों पर आवागमन रोककर कोई भी धार्मिक आयोजन नहीं होगा. भीड़ ज्यादा हो तो लोग शिफ्ट में नमाज पढ़ें.

Uttar Pradesh Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने मुसलमानों से समाजवादी पार्टी का विकल्प तलाशने की अपील की है. उन्होंने अखिलेश यादव पर मुस्लिम मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया है.

लखनऊ जिला कोर्ट और स्वास्थ्य भवन के आसपास बने वकीलों के 240 अवैध चैंबरों पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद रविवार सुबह बुलडोजर चला. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर जुटे वकीलों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई.

उत्तर प्रदेश की सियासत में रातों-रात 'कटियाबाज' होर्डिंग्स ने भूचाल ला दिया है. अखिलेश यादव और आजम खान को 'बिजली चोर' बताने वाले इन अज्ञात पोस्टरों में 'रमजान में फुल, दीवाली पर गुल' जैसे तीखे तंज कसे गए हैं, जिससे राजधानी लखनऊ का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

लखनऊ की 19 वर्षीय सारा मोईन ने शारीरिक चुनौतियों को मात देते हुए 12वीं बोर्ड (ISC) में 98.75% अंक हासिल कर टॉप किया है. दुर्लभ बीमारी के कारण सारा अपनी आंखों की रोशनी और सुनने की क्षमता खो चुकी हैं.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सीने में दर्द और बेहोशी के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

Lucknow Terror Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहा दुबई में बैठा एक संदिग्ध आतंकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपना पासपोर्ट फाड़ता हुए दिख रहा है और भारत न आने की बात कह रहा. इससे पहले 2 अप्रैल को यूपी एटीएस ने लखनऊ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला कि मेरठ का आकिब ही इन आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स से जोड़ने में अहम कड़ी था, जिसके बाद अब जांच एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही और उसे जल्दी भारत लाने की कोशिश तेज कर दी गई हैं.

लखनऊ के नटकुर मैदान में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 'धर्म उत्सव' का भव्य आयोजन हुआ. 15 हजार श्रद्धालुओं के बीच कन्हैया मित्तल ने मनमोहक प्रस्तुति दी. इस दौरान सरोजनीनगर में भव्य खाटू श्याम मंदिर निर्माण और 'श्याम रथ यात्रा' की बड़ी घोषणा की गई.

CMD Upendrra Rai Tahalka Samwaad: लखनऊ में मीडिया, सरकार और समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल के तहत Tahalka India News एक खास कार्यक्रम 'Tahalka Samwaad – देश की बात, सीधा संवाद' आयोजित करने जा रहा है. कार्यक्रम में Bharat Express के CMD उपेंद्र राय मुख्य अतिथि होंगे.