Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Lucknow News

लखनऊ की 19 वर्षीय सारा मोईन ने शारीरिक चुनौतियों को मात देते हुए 12वीं बोर्ड (ISC) में 98.75% अंक हासिल कर टॉप किया है. दुर्लभ बीमारी के कारण सारा अपनी आंखों की रोशनी और सुनने की क्षमता खो चुकी हैं.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सीने में दर्द और बेहोशी के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.

Lucknow Terror Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहा दुबई में बैठा एक संदिग्ध आतंकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपना पासपोर्ट फाड़ता हुए दिख रहा है और भारत न आने की बात कह रहा. इससे पहले 2 अप्रैल को यूपी एटीएस ने लखनऊ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला कि मेरठ का आकिब ही इन आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स से जोड़ने में अहम कड़ी था, जिसके बाद अब जांच एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही और उसे जल्दी भारत लाने की कोशिश तेज कर दी गई हैं.

लखनऊ के नटकुर मैदान में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 'धर्म उत्सव' का भव्य आयोजन हुआ. 15 हजार श्रद्धालुओं के बीच कन्हैया मित्तल ने मनमोहक प्रस्तुति दी. इस दौरान सरोजनीनगर में भव्य खाटू श्याम मंदिर निर्माण और 'श्याम रथ यात्रा' की बड़ी घोषणा की गई.

CMD Upendrra Rai Tahalka Samwaad: लखनऊ में मीडिया, सरकार और समाज के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल के तहत Tahalka India News एक खास कार्यक्रम 'Tahalka Samwaad – देश की बात, सीधा संवाद' आयोजित करने जा रहा है. कार्यक्रम में Bharat Express के CMD उपेंद्र राय मुख्य अतिथि होंगे.

Dr Rajeshwar Singh On Mallikarjun Kharge: लखनऊ से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'जहरीला सांप' वाले बयान की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इसे कांग्रेस की दशकों पुरानी तुष्टिकरण की राजनीति का परिणाम बताया है.

City Bus Service To Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से नई सिटी बस सेवाएं शुरू हो गईं. अब हजरतगंज और अवध बस स्टेशन कमता तक सस्ता, सुरक्षित सफर मिलेगा. यात्रियों और स्टाफ की सुविधा बढ़ी.

UP Crime News: लखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसके दिव्यांग बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी.

अयातुल्लाह अली खामेनाई की शहादत की खबरों के बाद शिया समुदाय में शोक का माहौल है. लखनऊ में शिया नेताओं ने तीन दिन के शोक और विशेष शोकसभा की घोषणा की है...

लखनऊ की पॉश सोसायटी इमार गोमती ग्रीन्स के निवासियों ने भारी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी में प्रदर्शन किया.