Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 5 दिन की मासूम बच्ची का शव पानी से भरे नीले ड्रम में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस की जांच में जो सच सामने आया, उसने सबको हैरान कर दिया, खुद बच्ची की मां ही उसकी कातिल निकली.

इंदौर के कालानी नगर में स्थित 'बावड़ी वाले श्याम बाबा' का मंदिर अपनी एक अनोखी परंपरा के कारण देश भर में प्रसिद्ध है. यहां भक्त फूल-प्रसाद के साथ भगवान को सिगरेट का भोग लगाते हैं. लगभग 95 साल पुराने इस मंदिर में रोज दर्जनों सिगरेट चढ़ाई जाती हैं.

Gwalior viral CCTV case: ग्वालियर के कैलाश बिहार में युवती को कथित तौर पर जबरन रोकने और मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवाद के दौरान युवती ने विरोध स्वरूप बीच सड़क अपनी टी-शर्ट उतार दी, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

Indore Rain Groom Video: इंदौर के राजमोहल्ला चौराहे पर तेज बारिश के बीच एक दूल्हा बिना किसी रिश्तेदार के अकेले घोड़ी पर बारात लेकर निकला. आगे 'टिंकू जिया' गाना बजता रहा, लेकिन नाचने वाला कोई नहीं था.

 Mandsaur Viral Video: मंदसौर बस स्टैंड से एक इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को बहू से हुए विवाद के बाद बेसहारा छोड़ दिया.

Shahdol Mining Action: शहडोल जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग का बुलडोजर-एक्शन जारी है. कार्रवाई के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में अब तक कुल 324 मामलों में 1 करोड़ 26 लाख 75 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है.

मध्य प्रदेश विधानसभा ने विपक्ष के विरोध और हंगामे के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विधेयक, 2026 पारित कर दिया. अब विधेयक राज्यपाल की मंजूरी के बाद कानून बनने की प्रक्रिया में आगे बढ़ेगा.

Gwalior Fake Kidnapping news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेटे के अपहरण की सनसनीखेज सूचना पुलिस जांच में फर्जी निकली. पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिता-पुत्र ने पत्नी और बेटी को गांव लौटने के लिए डराने के उद्देश्य से अपहरण की झूठी कहानी रची थी.

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं.

कचरा आज के समय में हर शहर की सबसे बड़ी सिरदर्दी है, लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है. बायो CNG, जैविक खाद और PPP मॉडल के दम पर इंदौर नगर निगम सालाना 4 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू जनरेट कर रहा है.

Latest