Bharat Express DD Free Dish

Madhya Pradesh Election 2023

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने महिलाओं को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है. फैसले के मुताबिक, मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए 35% सरकारी नौकरी में अब आरक्षण होगा.

मध्यप्रदेश की सियासत में 34 छोटे-बड़े राजघराने सक्रिय हैं. इनमें 19 ऐसे हैं जिनका कोई न कोई सदस्य विधानसभा चुनाव के लिए एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी जीत के लिए हुंकार भर रहे हैं. इसी बीच एक न्यूज चैनल की तरफ से एक सर्वे कराया गया है.

राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के पोलायकलां में सभा को संबोधित कर रहे थे. वहां राहुल कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में भी शामिल हुए. इस दौरान राहुल ने जातीय जनगणना को बड़ा मुद्दा बताया. जानें उन्होंने क्या कुछ कहा?

शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और इस क्षेत्र की 5 में से 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का दबदबा है. वहीं, सीहोर की 4 सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है.

मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी फूंक-फूंक कर कदम रखती नजर आ रही है. नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय जैसे शिवराज के नेताओं की राज्य की राजनीति में वापसी हो चुकी है. शिवराज चौहान के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट दी गई है. टिकट मिलने के बाद बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने परसों मुझे कुछ निर्देश दिए. मैं असमंजस में था और टिकट की घोषणा होने के बाद मैं आश्चर्यचकित रह गया.

Madhya Pradesh Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी के बीच आपसी खींचतान बहुत है और शायद यही वजह है कि शिवराज के नाम पर चुनाव लड़ने का ऐलान नहीं किया जा सका है.

Madhya Pradesh News: आमजन के बीच 'मामा' कहकर पुकारे जाने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनावों से पहले जनआशीर्वाद यात्रा शुरू कर दी है. वह इस यात्रा के जरिए जनता की आकांक्षा समझेंगे. साथ ही, मतदान के पहले आकांक्षा पेटी के जरिये जनता का आशीर्वाद लेंगे. कई और जन योजनाएं लॉन्‍च कर सकते हैं.

Amit Shah in Madhya Pradesh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में “गरीब कल्याण महाअभियान” का शुभारंभ किया. इस दौरान शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं. उन्‍होंने कहा कि 20 वर्षों में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से "विकसित प्रदेश" बना है.