Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा: CM शिवराज समेत BJP नेताओं ने पूजा करके जनता के बीच 5 रथ किए रवाना, रखवाईं ‘आकांक्षा’ पेटियां

Madhya Pradesh News: आमजन के बीच ‘मामा’ कहकर पुकारे जाने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनावों से पहले जनआशीर्वाद यात्रा शुरू कर दी है. वह इस यात्रा के जरिए जनता की आकांक्षा समझेंगे. साथ ही, मतदान के पहले आकांक्षा पेटी के जरिये जनता का आशीर्वाद लेंगे. कई और जन योजनाएं लॉन्‍च कर सकते हैं.

Shivraj Chouhan

शिवराज सिंह ने कहा, एक बार फिर हम जनता का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं. जनता ने सदैव बीजेपी को आशीर्वाद देने का काम किया है.

BJP’s Jan Ashirwad Yatra: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमजन के बीच ‘मामा’ कहकर पुकारे जाते हैं. बहुत-से लोग उनको ‘मामा’ ही कहते हैं. वहीं, ये ‘मामा’ एक वाक्य अक्सर दोहराते हैं कि ‘जनता मेरी देवता और मैं उसका पुजारी’. इसके अलावा वे कहते हैं कि मेरा प्रदेश मेरा परिवार है, सबकी आकांक्षा पूरी करना मेरी जिम्मेदारी है.

इस बार मध्यप्रदेश में निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा भी कुछ ऐसी की आकांक्षा वाली है. हर रथ के साथ आकांक्षा पेटियां लगाई गई हैं. इस यात्रा का मकसद सीधे जनता से जुड़ना है. उनकी अपने नेता और सरकार से आकांक्षा को जानना है. शिवराज सिंह इस आकांक्षा को जानकर संभव है, भविष्य में और भी जनता के हित की कुछ योजना लेकर आएं.

राजधानी भोपाल में शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, यात्रा संयोजक भूपेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं ने पांच रथों का विधि विधान से पूजा करके हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उस दौरान शिवराज सिंह ने कहा, ‘एक बार फिर हम जनता का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं. जनता ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद देने का काम किया है.’

सत्ता में पांचवी बार बने रहने के लिए रविवार से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत होगी. प्रदेश के पांच अलग-अलग स्थानों से शुरु होने वाली यात्राओं को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गड़करी रवाना करेंगे.

रथों के पहले पहुंचेगी आकांक्षा पेटी

मतदाताओं का मूड भांपने के लिए भाजपा ने सभी रथों के लिए आकांक्षा पेटियां भी बनवाईं हैं. इन पेटियों में आम नागरिक अपने विचार, सुझाव और मन की बात पोस्टकार्ड पर लिखकर डाल सकेंगे. जनआशीर्वाद यात्रा का रथ पहुंचने से पहले यह पेटी पब्लिक के बीच रखवाई जाएगी. सुझाव, विचार और मन की बात लिखने के लिए पोस्टकार्ड भी फ्री उपलब्ध कराए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: भागवत गीता-रामचरितमानस जैसे धर्मग्रंथों का न हो अपमान, बने विशिष्ट कानून, गैरजमानती ठहराए जाएं ऐसे अपराध: MLA राजेश्वर सिंह ने लिखी कानून मंत्री को चिट्ठी

5 यात्राएं और उनके रूट

3 सितंबर को चित्रकूट से शुरू होने वाली पहली जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे.
4 सितंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच से यात्रा की शुरुआत करेंगे.
5 सितंबर को अमित शाह दो स्थानों से जनआशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत करेंगे। 5 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंडला और श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना करेंगे.
6 सितंबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खंडवा से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital