Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mahakumbh

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार सुबह महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर पूजा अर्चना की. उन्होंने मां गंगे की पूजा अर्चना और भगवान महादेव का अभिषेक किया.

अयोध्या और काशी विश्वनाथ में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, वहीं महाकुंभ के बाद विंध्यवासिनी धाम और नैमिषारण्य जैसे अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है.

महाकुम्भ 2025 के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान के दिन सोमवार को संगम तट पर डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालुओं पर योगी सरकार ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई.

महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़ के बीच प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कट आउट के साथ लोगों ने सेल्फी ली. देशभर से आए श्रद्धालुओं में इन नेताओं के प्रति दीवानगी देखी गई, वहीं महाकुंभ की व्यवस्थाओं की भी उन्होंने सराहना की.

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि 144 वर्षो के बाद प्रयागराज का महाकुंभ आया है.सारी दुनिया इस महाकुंभ में आने को लालायित है.

आचार्य सत्येंद्र दास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने वक्फ बोर्ड को 'माफिया बोर्ड' कहा था.

प्रयागराज में भारत एक्सप्रेस ने मेगा कॉन्क्लेव ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ आयोजित किया, जिसमें उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख, साधु-संत और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए.

Mahakumbh: Mahatmya Par Mahamanthan: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क प्रयागराज शहर में आज ‘महाकुंभ: माहात्म्य पर महामंथन’ मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है. आयोजन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम गणमान्य अतिथि शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस ने दस डिजिटल खोया पाया केंद्रों की स्थापना की है.

प्रयागराज में योगी सरकार ने मियावाकी तकनीक से 56,000 वर्ग मीटर का ऑक्सीजन बैंक तैयार किया है. नगर निगम ने 10 से ज्यादा स्थानों पर पौधरोपण कर कचरे के ढेर को घने वन में बदल दिया, जो पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव में सहायक होगा.